India's Got Latent 2: लैंगिक भेदभाव के खिलाफ बोले समय रैना, फैंस ने कहा- यही है असली स्टैंड

India's Got Latent 2 Sexist Comment: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के प्रीमियर में एक दर्शक की लैंगिक भेदभाव वाली टिप्पणी पर समय रैना का करारा जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Samay Raina Latent 2 Controversy
समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Samay Raina, India's Got Latent 2: फेमस कॉमेडियन समय रैना इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ छाए हुए हैं। उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। शो के पहले ही एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' शो के दौरान दर्शकों के बीच से आई एक रूढ़िवादी टिप्पणी पर समय रैना ने जिस तरह का कड़ा रुख अपनाया, उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस खास एपिसोड में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी भी बतौर मेहमान मौजूद थीं, जिनकी मौजूदगी ने इस घटना को और भी सुर्खियों में ला दिया है।

जब शो के बीच माहौल हो गया गंभीर

यह पूरी घटना 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' शो के प्रीमियर एपिसोड के दौरान सामने आई है। जहां शो के मंच पर समय रैना हमेशा की तरह दर्शकों के साथ हंसी-मजाक और बातचीत कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने वहां मौजूद लोगों से एक बेहद नॉर्मल सा सवाल पूछा। समय ने पूछा कि एक लड़की को लड़के में सबसे ज्यादा क्या पसंद आता है। इस सवाल के जवाब में दर्शकों के बीच बैठे एक शख्स ने चिल्लाकर कहा, "पैसा।" इस रूढ़िवादी जवाब को सुनकर वहां मौजूद भीड़ का एक हिस्सा हंसने लगा, जिससे माहौल थोड़ा असहज हो गया।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के सवाल पर समय ने संभाला मोर्चा

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के मंच पर बैठीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई और गंभीर होकर पूछा कि यह बात किसने कही है। आलिया के इस कड़े रुख के बाद कॉमेडियन समय रैना ने स्थिति को बेहद समझदारी से संभाला। समय ने उस शख्स की सोच को बढ़ावा देने के बजाय तुरंत उसकी बात को उसी पर पलट दिया। उन्होंने बहुत ही हाजिरजवाबी के साथ उस टिप्पणी की हवा निकाल दी, जिससे वह शख्स खुद ही असहज हो गया।

शरवरी भी बनीं मजाक का हिस्सा

समय रैना ने केवल आलिया ही नहीं, बल्कि शरवरी वाघ को भी अपने मजाकिया अंदाज में शामिल किया। उन्होंने शरवरी का परिचय आलिया के प्लस वन के रूप में कराया, जिस पर दर्शकों और मेहमानों ने खूब ठहाके लगाए। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ इस बार यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com