Yash Toxic Release Date 2026: कई बार टली 'टॉक्सिक', अब फाइनल हुई रिलीज डेट, अगस्त में होगी 'राया' की एंट्री

Yash Toxic Release Date August: सुपरस्टार यश ने अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
Toxic Release Date
साउथ सुपरस्टार 'यश' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yash Toxic Release Date Out: साउथ सिनेमा के शौकीनों और कन्नड़ एक्टर यश के फैंस के लिए आखिरकार एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ गई है। लंबे समय से जिस मूवी की रिलीज का दर्शक टकटकी लगाए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसकी नई तारीख का एलान खुद एक्टर यश ने कर दिया है।

'केजीएफ' सीरीज के जरिए देश-दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले यश अब अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस घोषणा के लिए उन्होंने एक बेहद खास दिन को चुना, जिसने फैंस की खुशी को डबल कर दिया है।

फादर्स डे पर यश ने दिया फैंस अनोखा तोहफा

साउथ सुपरस्टार यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक बेहद दमदार और आकर्षक पोस्टर शेयर किया। इस नए पोस्टर में यश का एक अनोखा डबल अवतार वाला लुक देखने को मिल रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है। इस लुक के सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अभिनेता यश ने पोस्टर के साथ कैप्शन में अपने पिता को सम्मान देने की बात लिखी और साथ ही यह भी साफ कर दिया कि यह फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

बार-बार टलने के बाद अब आई रिलीजिंग डेट

यह पहली बार नहीं है जब इस फिल्म 'टॉक्सिक' की चर्चा इसकी रिलीज को लेकर हो रही है। इससे पहले भी इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे थे। दर्शकों को यह जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को पहले दो बार टाला जा चुका है।

शुरुआत में फिल्म 'टॉक्सिक' को साल 2025 की अप्रैल में रिलीज करने की योजना थी। इसके बाद साल 2026 में ही पहले 19 मार्च और फिर 4 जून की तारीख तय की गई थी। बार-बार तारीखें बदलने की वजह से फैंस का सब्र का बांध टूटने लगा था, लेकिन अब नई तारीख आने से दर्शकों ने राहत की सांस ली है।

दिग्गज कलाकारों से सजी 800 करोड़ी फिल्म

फिल्म 'टॉक्सिक' का कैनवस बेहद बड़ा है, जिसका अंदाजा इसके भारी-भरकम बजट से लगाया जा सकता है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में लगभग 800 से 850 करोड़ रुपये के भारी बजट के साथ किया जा रहा है।

डायरेक्टर गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और टोविनो थॉमस जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म को केवल एक भाषा तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com