करोड़ों में फीस! एआर रहमान, अरिजीत सिंह का भी तोड़ा रिकॉर्ड; जानें कौन है सबसे ज्यादा कमाई करने वाला म्यूजिक डायरेक्टर

बॉलीवुड में सिंगर की अहमियत हमेशा से रही है, लेकिन पहले के मुकाबले अब म्यूजिक डायरेक्टर्स को मिलने वाली फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में एक बड़े म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जो म्यूजिक के लिए करोड़ों में फीस लेते हैं।
AR Rahman and Arijit Singh
एआर रहमान, अरिजीत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है। एक दौर था जब लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गज गायकों को भी एक गाने के लिए सिर्फ 500 रुपये मिलते थे। वहीं, उस समय के बड़े एक्टर्स लाखों रुपये की फीस लेते थे। लेकिन आज हालात बिल्कुल अलग हैं। अब म्यूजिक डायरेक्टर्स और सिंगर्स को उनके टैलेंट और पॉपुलैरिटी के मुताबिक अच्छी खासी रकम दी जाती है।

दरअसल, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्हें अपनी अगली रोमांटिक फिल्म के म्यूजिक स्कोर के लिए 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस मिल रही है। यह अब तक किसी भारतीय म्यूजिक डायरेक्टर को मिली सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है।

हालांकि, इस फिल्म के नाम और स्टारकास्ट का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि मिथुन और फिल्म के डायरेक्टर पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनके पुराने गाने सुपरहिट रहे हैं। यही कारण है कि प्रोड्यूसर ने म्यूजिक के लिए इतना बड़ा बजट तय किया है।

इस फिल्म के लिए अभिनेता ने ली थी बड़ी रकम

मिथुन से पहले अनिरुद्ध रविचंदर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले म्यूजिक डायरेक्टर माने जाते थे। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ली थी। इसके अलावा उनकी फिल्मों 'लियो' और 'जेलर' के लिए भी उन्हें 8-8 करोड़ रुपये मिले थे।

दूसरी ओर, म्यूजिक की दुनिया के लीजेंड ए.आर. रहमान भी एक फिल्म के लिए 8 रुपये करोड़ तक फीस लेते हैं। अगर वे खुद गाना भी गाएं, तो उनकी फीस और बढ़ जाती है। इसके अलावा अन्य लोकप्रिय म्यूजिक डायरेक्टर्स जैसे प्रीतम, विशाल-शेखर, एमएम कीरावाणी और युवन शंकर राजा, एआर रहमान, अरिजीत सिंह आम तौर पर 5 करोड़ से कम में फिल्म का म्यूजिक करते हैं।

सिंगर्स को मिलती है सिर्फ इतनी फीस 

वहीं सिंगर्स की बात करें तो ज्यादातर गायकों को एक गाने के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक ही मिलते हैं। किसी सिंगर को अगर 1 करोड़ की फीस मिलती है तो वो बहुत ही दुर्लभ मामला होता है। हालांकि, प्राइवेट एलबम और लाइव शो के जरिए सिंगर्स अच्छी कमाई कर लेते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com