नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को बताया सख्त बॉयफ्रेंड, कहा-‘हमें काफी कुछ करने की थी मनाही!’
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी को बॉलीवुड में आइडियल जोड़ी माना जाता रहा है। हर जोड़े की तरह इनके बीच भी लड़ाई-झगड़े होते थे, लेकिन फिर पैचअप हो जाता था। भले ही ऋषि कपूर आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नीतू कपूर उन्हें याद करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हालही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में नीतू ने ऋषि कपूर को लेकर कई खुलासे किए हैं।
नीतू कपूर के मुताबिक, ‘ऋषि बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे और उन्हें पार्टी नहीं करने देते थे। उन्होंने ऋषि कपूर की पाबंधी की वजह से कभी लेट नाइट पार्टी नहीं की।’ नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को लेकर कहा कि, ‘उन्हें हमेशा ऋषि की टोकाटोकी का शिकार होना पड़ा। ये नहीं करना, वो नहीं करना, घर आजाओ.’ ये सब ऋषि की आदतों में शुमार था।’ आगे चलकर उन्होंने ऋषि की इन बातों को रोजमर्रा का हिस्सा बना लिया, जिससे उन्हें अपने संबंधों को सामान्य बनाये रखने में काफी मदद मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Karan Johar @54: संघर्ष से सफलता तक…कभी थे असिस्टेंट लेकिन अब किंग मेकर, जानें कैसे बनाया ‘धर्मा’ साम्राज्य
David Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
Neetu Kapoor Rishi Kapoor: ‘खेल खेल में’ के 51 साल पूरे, नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग शेयर की यादगार तस्वीर
Karan Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद
नीतू कपूर ने ऋषि को एक अनुशासनप्रिय पिता बताते हुए कहा कि, ‘ऋषि कपूर कभी अपने बच्चों रणबीर-रिद्धिमा के दोस्त नहीं बने। वह लाइफ में बहुत समय के बाद बच्चों से कनेक्ट हुए। वह हमेशा दूरी बनाकर रखते थे और लोगों को बुली करते थे।’
बता दें नीतू कपूर और ऋषि कपूर 22 जनवरी 1980 को शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने पूरे जीवन अपने संबंधों को पूरी शिद्दत से निभाया।
