IFFA 2025: शाहरुख खान माधुरी दीक्षित के डांस से पहले रिहर्सल वीडियो हुआ लीक
Shah Rukh Khan Madhuri Dixit: शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित दोनों IFFA अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही उनका डांस रिहर्सल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तारीफ कर रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो, आइफा अवार्ड्स से हुआ वायरल
Shah Rukh Khan Madhuri Dixit Dance Rehearsal Video: IFFA अवार्ड्स 2025 का ग्रैंड आगाज हो चुका है। रविवार की रात जयपुर में बॉलीवुड के सितारे परफॉर्म करने वाले हैं। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित दिल तो पागल है फिल्म के ‘कोई लड़का है’ गीत पर डांस करने वाले हैं। लेकिन उनके मंच पर डांस करने से पहले ही दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो इसी आयोजन का है, जब दोनों रिहर्सल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लीक हुए इस वीडियो को देखकर 28 साल पुरानी यादों में खो गए हैं। उन्हें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का वो समय याद आया जब दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आए थे। दर्शक वायरल वीडियो पर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान रिहर्सल कर रहे हैं, उनके बैकग्राउंड में छोटे बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में और माधुरी दीक्षित ब्लैक एंड व्हाइट कॉस्टयूम में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है इन लोगों की उम्र जैसे थम गई है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, नॉस्टैल्जिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों का डांस वीडियो देखने के बाद लोगों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है और वह बेसब्री से शाम को होने वाले डांस का इंतजार कर रहे हैं। वह मंच पर दोनों को डांस करते हुए देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
OMG Nostalgia! Shah Rukh Khan and Madhuri Dixit to perform on this song from Dil To Pagal Hai at #IIFA2025 .#ShahRukhKhan pic.twitter.com/MQPT9HhoTC — ℣ (@Vamp_Combatant) March 8, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
ये भी पढ़ें- सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के विनर बने गौरव खन्ना, फैंस दे रहे हैं बधाई
माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान कई फिल्मों में एक साथ नजर आए, सभी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘दिल तो पागल है’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘देवदास’ और ‘कोयला’ जैसी फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लंबे समय से दोनों एक साथ नजर नहीं आए हैं। ऐसे में दोनों को मंच पर एक साथ डांस करते हुए देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा और यही कारण है कि दोनों को देखने के लिए फैंस अपनी बेताबी भी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।
