Hrithik Roshan Role: ‘मुझे हमेशा अच्छे इंसान वाले रोल ही क्यों मिलते हैं’, ऋतिक रोशन ने बयां किया दिल का दर्द
Hrithik Roshan Upcoming Project: ऋतिक रोशन ने खुलासा किया कि वह 'लक बाय चांस' के जफ्फर जैसे ग्रे शेड वाले किरदार निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर अच्छे इंसान वाले रोल ही ऑफर होते हैं।
- Written By: सोनाली झा
ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने अभिनय करियर और किरदारों को लेकर दिल की बात कही। उनकी पोस्ट ने न सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों का भी ध्यान खींच लिया।
ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में बताया कि उनसे हाल ही में पूछा गया था कि वह किस तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने फिल्म लक बाय चांस के जफ्फर किरदार का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मुझे खुद हैरानी हुई कि मेरा जवाब क्या था। अगर मुझे ‘लक बाय चांस’ के जफ्फर जैसा कोई रोल मिले तो मैं तुरंत करने के लिए तैयार हूं। लेकिन निर्देशक मुझे हमेशा अच्छे इंसान वाले किरदारों में ही देखते हैं। थोड़ा दुख होता है।
जोया अख्तर ने दिया खास जवाब
ऋतिक की पोस्ट पर फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि चलो, वो कॉफी पीने चलते हैं। उनके इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर चर्चा तो नहीं कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak मामले में रुपाली गांगुली की एंट्री, बोली- कानून हाथ में लेने वाले छात्र नहीं
Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल
Jana Nayagan X Review: आखिरी फिल्म में दिखा सुपरस्टार विजय का जलवा, फैंस ने दिया लाजवाब फेयरफेल गिफ्ट
The Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
अन्य सितारों ने भी की प्रतिक्रिया
यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने ऋतिक के अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा कि जफ्फर का किरदार उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक था और उन्हें अपने दिल की सुननी चाहिए। वहीं अभिनेता संजय कपूर ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर जफ्फर जैसा किरदार फिर बनता है तो इस बार वह खुद ऋतिक को निर्देशित करना चाहेंगे।
आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी लोकप्रिय सुपरहीरो फ्रेंचाइजी कृष 4 में नजर आएंगे। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चरण में है। इसके अलावा वह एक नए डिजिटल प्रोजेक्ट ‘मेस’ से भी जुड़े हुए हैं, जिसे उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें ऋतिक का एक बिल्कुल अलग और नया अंदाज देखने को मिल सकता है।
