हाउसफुल 5 का सातवां दिन रहा हाउसफुल, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितने की हुई कमाई
अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये अपनी हंसी से भरपूर कहानी और स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है। इसी के साथ ये अच्छी कमाई भी कर रही है।
- Written By: सोनाली झा
हाउसफुल 5 का सातवां दिन भी रहा हाउसफुल
मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। 6 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त कलेक्शन किया है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, भले ही समीक्षकों से इसे मिक्स्ड रिव्यू मिले हों।
फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, और अभिषेक बच्चन की तिकड़ी एक बार फिर कमाल दिखा रही है। हास्य और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म वर्किंग डेज में भी अच्छा बिजनेस कर रही है, जो इसके मजबूत कंटेंट और स्टारपावर को दर्शाता है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 7वें दिन, यानी गुरुवार को 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले पहले 6 दिनों में फिल्म 126.08 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी थी। कुल मिलाकर 7 दिनों में फिल्म ने 132.83 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।
‘हाउसफुल 5’ ने अब तक अक्षय कुमार की ही फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 131.44 करोड़ था। इसी के साथ यह साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसका अगला टारगेट अजय देवगन की ‘रेड 2’ है, जिसने 174.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
बताया जा रहा है कि ‘हाउसफुल 5’ का कुल बजट 225 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत का करीब 60 फीसदी पहले ही सप्ताह में निकाल लिया है। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिससे इसके पास कमाई का अच्छा मौका है। अब देखना ये है कि क्या यह फिल्म दूसरे वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी रख पाएगी और ‘रेड 2’ को पछाड़ कर साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी या नहीं।
