हनी सिंह पर छाया भोजपुरी का खुमार, Maniac Song से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, कुछ घंटो में मिले मिलियन व्यूज
रैपर हनी सिंह का मैनिएक गाना रिलीज हुआ है। जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में भोजपुरी की दो लाइनें ऐसी है जिसे सुनकर हर कोई दंग रहा गया है। वहीं अब इस गाने पर मिनटों में लाखों व्यूज पहुंच चुके हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रैपर हनी सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: रैपर हनी सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच सिंगर ने टी-सीरीज और भूषण कुमार के साथ मिलकर एक और दमदार ट्रैक ‘मैनिएक’ बनाया है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को ईशा गुप्ता पर फिल्माया गया है और हनी ने खुद इसे कंपोज किया है। साथ ही इस गाने की खास बात ये है इसमें पंजाबी के साथ भोजपुरी का तड़का लगाया गया है। हालांकि, अब यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और रिलीज के कुछ घंटो में ही गाने पर मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं।
दरअसल, इस गाने में हनी सिंह पर भोजपुरी का खुमार चढ़ता दिखाई दे रहा है और गाने के वीडियो में हनी सिंह दुबई में कार चलाते हुए दिख रहे हैं और उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नजर आ रही हैं। इस गाने में सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट है भोजपुरी टच। रिलीज हुए गाने में 45 सेकंड पर ही ईशा गुप्ता दिखाई देती हैं और पीछे भोजपुरी गाना बजने लगता है। पहले तो लोगों को भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब गाने को लोगों ने सुना, तो वो हैरान रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
Bashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
गाने पर मिले लाखों व्यूज
हालांकि, गाने के भोजपुरी लिरिक्स का बोल है कि “दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…।” एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस पर डांस और एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं, टी-सीरीज से गाना रिलीज होते ही म्यूजिक कैटिगरी के चौथे नंबर पर ट्रेंड करने लगा है। कॉमेंट बॉक्स में लोग भोजपुरी वाले सेगमेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं।
वहीं गाने को रिलीज हुए बस 24 घंटे हुए हैं और 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन अभी ये शुरुआत है इसमें आगे और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। बता दें, हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी वाले पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है, जबकि अर्जुन अजनबी ने इसे लिखा है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा?
आपको बता दें, रागिनी विश्वकर्मा काफी फेमस हैं बिहार और यूपी में उनके एक गाने ‘पंखा कूलर से न गर्मी बुझाला’ को 95 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उनके कई दूसरे गाने भी काफी हिट हुए हैं। जैसे कि जोड़ी बनल रहे दुल्हा दुल्हिन के और प्यार में जीएसटी।
