Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनी सिंह के Millionaire India Tour टिकटों की बुकिंग शुरू, जानें कब और कहां परफॉर्म करेंगे रैपर

हनी सिंह इन दिनों अपने कंसर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके अवेटेड कंसर्ट भारत के कुछ चुनिंदा शहरों की लिस्ट सामने आई है। अगले महीने से शुरू होने जा रहे इस टूर की टिकटों की बुकिंग भी आज से स्टार्ट हो गई है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 11, 2025 | 05:27 PM

हनी सिंह के कंसर्ट की टिकटों की बुकिंग शुरू (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने कंसर्ट यो यो हनी सिंह मिलेनियर इंडिया टूर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच भारत के कुछ चुनिंदा शहरों में होने जा रहे रैपर के अवेटेड कंसर्ट की लिस्ट सामने आई है। लेकिन अभी वेन्यू की कोई डिटेल सामने नहीं आई है। हालांकि, अगले महीने से शुरू होने जा रहे इस टूर की टिकटों की बुकिंग भी आज यानी 11 जनवरी से शुरू हो गई है।

दरअसल, हाल ही में रैपर हनी सिंह के मिलेनियर इंडिया टूर के टिकटों की बुकिंग की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके दी है। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में बताया था कि मिलेनियर इंडिया टूर के टिकटों की बुकिंग 11 जनवरी यानी आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है और अब फैंस कंसर्ट के टिकट जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर जाकर बुक कर सकते हैं। बता दें, हनी सिंह मिलेनियर इंडिया टूर के जरिए हनी सिंह भारत के 10 शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं।

इसके अलावा हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा कि ”मौन आवाज का अंत नहीं है, ये इसकी शुरुआत है, ये वो जगह है जहां जिंदगी खुद को सुनने के लिए रुकती है। यही वजह है कि मैं इतने सालों तक चुप था और अब आप मुझे हर जगह सुनेंगे…हर हर महादेव।”

इन शहरों में रैपर करेंगे परफॉर्म
अगर उनके टूर की बात करें, तो सबसे पहले इसकी शुरुआत 22 फरवरी को मुंबई से होगी। इसके बाद रैपर 28 फरवरी को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे। फिर सिंगर का शो 1 मार्च को दिल्ली में होगा और 8 मार्च को इंदौर, 4 मार्च को पुणे में होंगे। इन सबके बाद 15 मार्च को अहमदाबाद, 22 मार्च को बेंगलुरु, 23 मार्च को चंडीगढ़ और 29 मार्च को जयपुर में उनकी लाइव परफॉर्मेंस होगी। इसके अलावा आखिरी शो 5 अप्रैल को कोलकाता में होगा।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

दर्शकों के लिए रखी गई एज लिमिट
एक खास बात ये भी है कि हनी सिंह मिलेनियर इंडिया टूर की एज लिमिट 16 साल से ज्यादा उम्र के लोग के लिए ही रखी गई है और यह शो चार घंटे तक चलेगा। Insider.in के मुताबिक, रैपर इस कंर्सट में ‘ब्राउन रंग’, ‘डोप शोप’, ‘लुंगी डांस’ और ‘लव डोज’ जैसे अपने हिट गानों पर परफॉर्म देंगे।

Honey singh concert tickets booking starts know when and where rapper will perform

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 05:10 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

2

लक्षद्वीप की सुंदरता नहीं है मालदीव से कम, लेकिन ट्रिप से पहले जान लें कितना आएगा खर्च

3

नकली iPhone और Apple प्रोडक्ट्स से कैसे बचें? खरीदने से पहले जरूर जान लें ये आसान तरीके

4

अम्मान से पीएम मोदी का बड़ा संदेश; आतंक के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, किंग अब्दुल्ला से क्या हुई बात?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.