25 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो? विक्टोरिया लमास संग तस्वीर वायरल
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Social Media
मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) के मशहूर (Famous) एक्टर (Actor) लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo Dicaprio) फिल्मों में अपने जबरदस्त परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं वो इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिने जाते हैं। उन्होंने आइकॉनिक फिल्म ‘टाइटैनिक’ से फैंस में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लियोनार्डो डिकैप्रियो अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर अपने से कम उम्र की लड़कियों को डेट करने के लिए खबरों की हेडलाइन्स बने रहते हैं।
वहीं एक बार फिर एक्टर अपने डेटिंग को लेकर इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। इस बार उन्हें यंग मॉडल विक्टोरिया लमास के साथ डिनर डेट पर ‘द बर्ड स्ट्रीट क्लबहाउस’ नामक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि, रेस्टोरेंट से दोनों अलग-अलग बाहर आए, लेकिन वो एक साथ एक ही गाड़ी में घर गए। जिसके बाद उनके विक्टोरिया लमास को डेट करने की खबरों ने तेजी पकड़ ली है। वहीं उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार टायरेस गिब्सन ने किया रुद्राभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
मोहर्रम जुलूस में बवाल: कानपुर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 13 आरोपियों पर मुकदमा
चंद्रपुर को उद्योग हब बनाने की मांग तेज; बिजली, जमीन और सब्सिडी की समस्याएं बनी बाधा
Non-Sticky Upma Recipe: 10 मिनट में बनाएं खिली-खिली रवा उपमा, इसके लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
बता दें कि विक्टोरिया लमास लियोनार्डो डिकैप्रियो से उम्र में काफी छोटी हैं। जहां मॉडल की उम्र 23 साल है तो वहीं एक्टर 48 साल के हैं। इनके उम्र के बीच 25 साल का लंबा फासला है। मालूम हो कि विक्टोरिया लमास एक मॉडल के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। जिन्हें ‘द लैस थिंग दैट अर्थ सेड’, ‘टू नाइनर’ और ‘अ वर्चुअस रोल’ जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग के लिए जाना जाता है। फिलहाल, लियोनार्डो डिकैप्रियो और विक्टोरिया लमास के रिश्ते को लेकर कोई ऑफिसियल पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना ये हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।
