Box Office Collection Report: हिट 3, रेट्रो, द भूतनी, या रेड 2, पहले दिन किस फिल्म का चला जादू
महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 1 मई 2025 को बॉक्स ऑफिस पर हिट 3, रेट्रो, रेड 2 और द भूतनी ने एक साथ दस्तक दी। जहां कुछ फिल्मों ने शानदार शुरुआत के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया, वहीं कुछ दर्शकों को खींचने में नाकाम रहीं।
- Written By: सोनाली झा
हिट 3, रेट्रो, द भूतनी और रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मुंबई: 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में 4 सुपरस्टार की फिल्में रिलीज हुई थी। इसमें संजय दत्त, अजय देवगन, सूर्या और नानी फिल्म शामिल है। इतना ही नहीं अक्षय कुमार की फिल्म पहले से ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। वहीं इमरान हाशमी और सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस गिन रही हैं। अब देखना ये होगा कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का जादू चला है और किस फिल्म का पत्ता सिनेमाघरों से काटने वाला है।
हिट 3 की धमाकेदार शुरुआत
नानी की थ्रिलर फिल्म हिट 3 ने मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। खासतौर पर तेलुगु बेल्ट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ‘हिट 3’ ने रिलीज के पहले दिन 18 करोड़ से ओपनिंग की है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
रेट्रो का कलेक्शन
सूर्या और पूजा हेगड़े स्टारर इस एक्शन पैक्ड फिल्म ने सभी को पछाड़ते हुए सबसे ज़्यादा कलेक्शन किया। दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर के बाद जिस तरह से उत्साह दिखाया था, वो बॉक्स ऑफिस पर भी साफ झलका। खासकर साउथ मार्केट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ‘रेट्रो’ ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये शुरुआती कलेक्शन हैं।
संजय दत्त की द भूतनी की कमाई
द भूतनी में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह अहम भूमिका में हैं। फिल्म में मौनी रॉय भूतनी के किरदार में नजर आईं हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द भूतनी ने पहले दिन सिर्फ 65 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। हालांकि ये शुरुआती कलेक्शन हैं। फिल्म को समीक्षाएं भी मिली-जुली रही हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रेड 2 का बिजनेस
अजय देवगन की इस सीक्वल फिल्म ने बेहतरीन ओपनिंग के साथ वापसी की है। रेड 2 की टैक्स-थ्रिलर शैली और अजय की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को आकर्षित किया। फिल्म अब दूसरे दिन तक आधा बजट रिकवर करने की ओर बढ़ रही है। रेड 2 ने पहले दिन 18.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
