Hina Khan Married Rocky Jaiswal Which Tradition Seven Rounds Or Did Nikah
हिना खान ने किस रीति-रिवाज से रचाई रॉकी जायसवाल संग शादी, सात फेरे लिए या किया निकाह
टीवी एक्ट्रेस हिना खान शादी ने खुद से एक साल छोटे फिल्म मेकर रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई है। 13 साल के रिलेशनशिप के बाद कपल अब जिंदगी भर के लिए एक हो गए हैं।
हिना खान ने किस रीति-रिवाज से रचाई रॉकी जायसवाल संग शादी
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस हिना खान और फिल्ममेकर रॉकी जायसवाल आखिरकार 13 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी पारंपरिक तरीके से नहीं बल्कि कोर्ट मैरिज के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि कपल की वायरल वेडिंग तस्वीरों से हुई है। हिना खान मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं, तो वहीं रॉकी जायसवाल हिंदू समुदाय से आते हैं। दोनों ने किसी एक धर्म के रीति-रिवाज को नहीं अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपल ने न तो मुस्लिम तरीके से निकाह किया और न ही हिंदू परंपरा अनुसार सात फेरे लिए। इस इंटरफेथ कपल ने रजिस्ट्रार मैरिज का रास्ता चुना और बेहद निजी और सादे समारोह में अपने रिश्ते को नाम दिया। हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। ऐसे समय में शादी करना न सिर्फ साहसी फैसला था, बल्कि यह भी दिखाता है कि दोनों के बीच प्यार और समर्थन कितना गहरा है।
हिना ने शादी के इस मौके पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ओपल ग्रीन साड़ी पहनकर सबका दिल जीत लिया। इसके साथ उन्होंने लाइट पिंक ब्लाउज और सिर पर पिंक दुपट्टा ओढ़ा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आईं। कपल ने शादी की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और बेहद इमोशनल कैप्शन के जरिए अपने प्यार की गहराई को दर्शाया।
हिना ने लिखा कि दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार की एक दुनिया बनाई, आज हमारा मिलन प्यार और कानून में सील हो गया है। इस शादी ने एक मिसाल पेश की है कि कैसे प्यार धर्म और परंपराओं से ऊपर उठकर दो आत्माओं को जोड़ सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स से बधाइयों की बाढ़ आ गई है। अब हिना और रॉकी एक नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और फैंस उनकी इस नई यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Hina khan married rocky jaiswal which tradition seven rounds or did nikah