Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैंसर से जूझ रही हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से की शादी

हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ शादी कर ली है। शादी की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ साझा की है। शादी की तस्वीर भी शेयर की गई है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 04, 2025 | 06:30 PM

हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी, देखें शादी की तस्वीरें

Follow Us
Close
Follow Us:

Hina Khan Rocky Jaiswal Marriage: ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लंबे वक्त के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। खुद हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी है। दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। हिना खान ने तस्वीर के माध्यम से अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं वह रॉकी जायसवाल के साथ गले में वरमाला पहने नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह शादी के लीगल डॉक्यूमेंट को साइन करते हुए नजर आ रही हैं।

हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की है। क्योंकि शादी की जो तस्वीर हिना खान में प्रशंसकों के लिए साझा की है उसमें से एक तस्वीर में वह रॉकी जायसवाल के साथ शादी के लीगल डॉक्यूमेंट पर साइन करते हुए नजर आई हैं। अन्य तस्वीरों में वह रॉकी जयसवाल के साथ भावुक क्षणों के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में रॉकी जायसवाल उनका हाथ चूम रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में रॉकी जायसवाल उनके पैर में पायल पहना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2025 Trophy जीतने के बाद अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने किया पहला पोस्ट

हिना खान के प्रशंसक रॉकी जायसवाल के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और दोनों को वह शादी के बंधन में बंधते देखना चाह रहे थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हिना खान ने अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। रॉकी जायसवाल के साथ हिना खान शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीते दिनों हिना खान ने खुद से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर अपने प्रशंसकों को सुनाई थी और बताया था कि वह स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही हैं। फिलहाल उनका कैंसर का इलाज चल रहा है, कुछ दिन पहले ही हिना खान ने बताया था कि कैंसर की बीमारी में रॉकी जायसवाल ने उनका भरपूर साथ दिया और वह साए की तरह हर वक्त उनके साथ बने रहे।

Hina khan married long time boyfriend rocky jaiswal hina khan wedding first photo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 06:23 PM

Topics:  

  • Celebrity Wedding
  • Entertainment News
  • hina khan
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.