हाथ की नस काट लूंगा, फैन ने परेश रावल को दी धमकी, हेरा फेरी 3 पर फैसला बदलने की अपील

परेश रावल के फिल्म हेरा फेरी 3 को छोड़ने के फैसले से फैंस काफी निराशा है। एक फैन ने तो परेश रावल को धमकी तक दे दी है कि अगर वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे तो वह अपनी हाथ की नस काट लेंगे।
हाथ की नस काट लूंगा, फैन ने परेश रावल को दी धमकी, हेरा फेरी 3 पर फैसले पर नाराजगी
परेश रावल को फैन ने दी धमकी, हेरा फेरी 3 फिल्म छोड़ी तो काट लूंगा हाथ की नस
Published on: 
Updated on: 

फिल्म हेरा फेरी में बाबूराव का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 से अलग होने का जब ऐलान किया तो फैंस उनके इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं। एक फैन ने परेश रावल को धमकी दे दी है कि अगर वह हेरा फेरी 3 में बाबूराव के किरदार में नजर नहीं आएंगे तो वह अपने हाथ की नस काट लेंगे। इतना ही नहीं फैन ने उनके लिए यह भी कहा है कि अगर उन्हें उनकी फीस कम लग रही है, तो वह क्राउड फंडिंग के जरिए पैसा जुटाएंगे और उन्हें देंगे। लेकिन वह फिल्म छोड़ने का अपना फैसला वापस ले लें।

परेश रावल के हेरा फेरी 3 फिल्म छोड़ने की वजह से फैंस नाराज और गुस्से में नजर आ रहे हैं, फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भी दी है। कुछ फैंस का यह मानना है कि वह बाबूराव के किरदार के बिना उस फिल्म की कल्पना भी नहीं कर सकते। सोशल मीडिया पर अधिकतर यूजर्स उनसे अपना फैसला बदलने के लिए अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।

परेश रावल ने खुद कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अपने बाबूराव वाले किरदार से खुश नहीं है और वह उस तरह का किरदार अब नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी भरोसा दिया था कि वह फिल्म पूरी करेंगे, अब उनका यह बयान सामने आया है कि वह फिल्म छोड़ रहे हैं, इसके बाद फैंस बेहद मायूस दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर हेरा फेरी 3 को छोड़ने को लेकर परेश रावल दिए गए बयान पर कॉमेंट्स की बरसात हो गई है। परेश रावल ने अपने पोस्ट में लिखा था मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से अलग होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ मेरा कोई भी रचनात्मक मतभेद नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और आस्था रखता हूं।

कमेंट्स में यूजर्स उनसे अपना फैसला वापस लेने की अपील कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि एक यूजर में यह लिखा है, सर मैं नस काट लूंगा, टेक योर डिसीजन बैक, पैसे ज्यादा चाहिए तो हम हेरा फेरी फैन क्लब क्राउड फंड इकट्ठा कर लेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा है हेरा फेरी में बाबूराव के बिना फिल्म की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। यूजर्स उम्मीद जाता रहे हैं कि परेश रावल अपना फैसला वापस ले लेंगे और वह हेरा फेरी 3 में बाबूराव के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे।