हर्षाली मल्होत्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अक्सर फिल्म धमाकेदार रहती हैं। लेकिन उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में बजरंगी भाईजान का नाम अब तक शामिल है। इस फिल्म में पाकिस्तान की छोटी बच्ची शाहिदा की भूमिका अदा करने वालीं हर्षाली मल्होत्रा को भला कौन भूल सकता है।हालांकि, 10 साल बाद बजरंगी भाईजान की मुन्नी यानि हर्षाली का पूरा लुक बदल गया है। उनकी लेटेस्ट फोटोज को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, बजरंगी भाईजान की मुन्नी के रूप में हर्षाली को सिनेमा जगत में पहचान मिली थी। उन्होंने बजरंगी भाईजान में हर्षाली मल्होत्रा ने पाकिस्तानी शाहिदा का भूमिका निभाई थी, जो बोलने में असमर्थ होती है। लेकिन उनके क्यूट लुक और कमाल की एक्टिंग ने हर किसी का ध्यान खींचा। इसके बाद हर्षाली रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन अब 10 सालों बाद बजरंगी भाईजान की मुन्नी बड़ी हो गई हैं और क्यूटनेस के साथ-साथ अब वह बेहद ब्यूटीफुल भी दिखती हैं।
इसी बीच हर्षाली मल्होत्रा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें उनका ग्लैमर्स अंदाज देखने को मिल रहा है। हर्षाली की इन फोटोज को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा की बजरंगी भाईजान की छोटी मुन्नी अब कितनी बड़ी हो गई है और समय के साथ-साथ उनका लुक भी काफी हद तक चेंज हो गया है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, कुल मिलाकर बोला जाए तो हर्षाली मल्होत्रा की ये फोटो काफी शानदार हैं, जिनपर से आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। आलम ये है कि 16 वर्षीय हर्षाली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं।
सलमान खान स्टारर बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। मौजूदा समय में भाईजान की सिकंदर का बुरा हाल देख इसकी डिमांड और अधिक बढ़ गई है। हाल ही में फिल्म के लेखक वी. विजेंद्र प्रसाद ने बजरंगी भाईजान पार्ट 2 की स्क्रिप्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि सलमान ने हमसे मुलाकात की। मूवी के सीक्वल की कहानी का आधा काम लगभग हो गया है।