-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Harry Potter Users Get Angry On Makers As Italian Actress Cast For The Role Of Parvati Patil
ये तो भेदभाव है, पार्वती की जगह Harry Potter में इटालियन एक्ट्रेस की एंट्री से भड़के यूजर्स
- Written By: अनिल सिंह
हैरी पॉटर की नई सीरीज के लिए कुछ नए किरदारों की कास्टिंग हुई है। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पार्वती पाटिल के रोल में इटालियन एक्ट्रेस को चुना गया है, जिससे यूजर्स नाराज नजर आ रहे हैं।

पार्वती की जगह Harry Potter में इटालियन एक्ट्रेस की एंट्री से भड़के यूजर्स
हैरी पॉटर की नई सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली है, इसके लिए नए कलाकारों की कास्टिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है, जिसमें पार्वती पाटिल के किरदार में नजर आई एक्ट्रेस की जगह अब इटालियन एक्ट्रेस एलेसिया लियोनी की कास्टिंग की गई है, जिसकी वजह से भारतीय दर्शकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका यह मानना है कि भारतीय मूल की पार्वती पाटिल की जगह भारतीय मूल की किसी एक्ट्रेस को लिया जाना चाहिए था। लेकिन लोगों को यह पता नहीं है कि पार्वती पाटिल का किरदार निभाने शेफाली चौधरी भारतीय मूल की एक्ट्रेस नहीं हैं।
हैरी पॉटर फिल्म में ब्रिटिश अभिनेत्री शेफाली चौधरी ने पार्वती पाटिल का किरदार निभाया था, वही उनके साथ पद्मा पाटील के किरदार में अफशान आजाद नजर आई थी। दोनों अभिनेत्री को लोगों ने भारतीय अभिनेत्री समझा था। इस वजह से भारतीय दर्शकों से हैरी पॉटर का खास जुड़ाव हो गया था। अब पार्वती पाटिल के किरदार के लिए इटालियन एक्ट्रेस एलेसिया लियोनी को चुना गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स नाराज नजर आ रहे हैं। उनका मानना यह है कि भारतीय मूल की किसी एक्ट्रेस को इसमें जगह दी जानी चाहिए थी। यह भारत के साथ भेदभाव हो रहा है।
New casting announcements for the HARRY POTTER TV series! · Katherine Parkinson as Molly Weasley
· Lox Pratt as Draco Malfoy
· Johnny Flynn as Lucius Malfoy
· Leo Early as Seamus Finnigan
· Alessia Leoni as Parvati Patil
· Sienna Moosah as Lavender Brown
· Bel Powley as Petunia… pic.twitter.com/y23VBu1gxH — Wizarding World Direct (@WW_Direct) June 9, 2025
ये भी पढ़ें- CID का बेड़ागर्क करके मानेंगे मेकर्स, डॉ सालुंखे के शो छोड़ने पर भड़क उठे यूजर्स
सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं में एक यूजर ने लिखा मैं थक चुका हूं हॉलीवुड के आधे भारतीय आधे श्वेत अभिनेताओं की कास्टिंग से। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह निराशाजनक है पार्वती पाटिल के किरदार में भारतीय अभिनेत्री नजर आनी चाहिए थी। आपको बता दे की शेफाली चौधरी ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं, जो हैरी पॉटर फिल्म में पार्वती पाटिल के किरदार में नजर आई। शेफाली का जन्म यूके में ही हुआ। वह बांग्लादेशी पेरेंट्स की संतान है। 1980 में उनके माता-पिता बांग्लादेश छोड़कर यूके चले गए थे। ऐसे में एक्ट्रेस भारतीय मूल की नहीं हैं, यह कहा जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ पद्मा पाटील के किरदार में नजर आई अफशान आजाद भी मूल रूप से बांग्लादेशी नागरिक हैं, वह भी यूके में ही पली-बढ़ी और पैदा हुई हैं, उनके पिता माता-पिता भी शेफाली के पेरेंट्स की तरह ही बांग्लादेश से यूके शिफ्ट हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
Harry potter users get angry on makers as italian actress cast for the role of parvati patil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
Jul 26, 2026 | 06:02 PMधमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 06:02 PMमेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
Jul 26, 2026 | 06:00 PMCashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
Jul 26, 2026 | 05:59 PM15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
Jul 26, 2026 | 05:47 PMभोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
Jul 26, 2026 | 05:46 PMGondia News: गोंदिया में स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश, शिक्षा विभाग चला रहा विशेष सर्वे अभियान
Jul 26, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













