Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हैरी पॉटर’ फेम विक्टर क्रुम की बिगड़ी तबीयत, सर्जरी के बाद अस्पताल से शेयर की हेल्थ अपडेट

‘हैरी पॉटर’ सीरीज में विक्टर क्रुम का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता स्टानिस्लाव यानेवस्की की तबीयत खराब चल रही है। जिसकी वजह से वह अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उन्होंने एक वीडिया शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: May 25, 2025 | 01:55 PM

‘हैरी पॉटर’ फेम स्टानिस्लाव यानेवस्की (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘हैरी पॉटर’ फिल्म सीरीज में क्विडिच चैंपियन विक्टर क्रुम का यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर स्टानिस्लाव यानेवस्की इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। अचानक सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिसके बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी की सलाह दी। अब इस मुश्किल घड़ी के बाद एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है।

दरअसल, स्टानिस्लाव ने अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को जानकारी दी कि उनकी हालत कैसी है। उन्होंने अस्पताल के बेड से एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी नाक पर पट्टी बंधी नजर आ रही है।

एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी हेल्थ अपडेट
इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि यह उस वक्त की है जब वह सर्जरी रूम से बाहर निकले थे। एक्टर ने बताया कि उन्हें अपने जन्मदिन के तुरंत बाद सांस लेने में परेशानी होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरे फैंस या करीबी लोग डरें, इसलिए मैंने अपनी तकलीफ किसी को नहीं बताई। लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और खुलकर सांस ले पा रहा हूं, जो कि बीते कुछ महीनों से मेरे लिए मुश्किल हो गया था।”

ये भी पढ़ें- पति शाहनवाज के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

स्टानिस्लाव ने यह भी बताया कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और डॉक्टर उनकी रिकवरी से बेहद खुश हैं। उन्होंने लिखा, “मेरे डॉक्टर खुद हैरान हैं कि मैं इतनी जल्दी रिकवर कर रहा हूं। मुझे लगता है कि इसका क्रेडिट मेरे अच्छे खानपान, नियमित ट्रेनिंग और आत्म-नियंत्रण को जाता है।”

फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की कामना
पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि इस बार का जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इसने उन्हें ज़िंदगी की असली अहमियत समझाई। स्टानिस्लाव की यह पोस्ट वायरल हो रही है और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ‘हैरी पॉटर’ सीरीज में उनके किरदार विक्टर क्रुम को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं।

Harry potter fame viktor krum share health update from hospital after surgery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 01:55 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Hollywood stars

सम्बंधित ख़बरें

1

Shehnaaz Gill की ‘इक कुड़ी’ ने जीता लोगों का दिल, आरती सिंह बोलीं- सेकेंड हाफ ने रुला दिया

2

विरासत, सिनेमा और खाना तक…Dining With The Kapoors में खुलेंगे कपूर फैमली के सीक्रेट्स

3

मैं भीख मांगता हूं…अहान पांडे से तुलना पर भड़के हर्षवर्धन राणे, फैंस से की ये अपील

4

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का धमाका जारी, ‘थामा’ को पछाड़ फिल्म ने 11वें दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.