नीम करोली बाबा की हनुमान अंश के लिए मिल रहे कई ओटीटी ऑफर्स, प्रोड्यूसर बोलीं- सही समय पर करेंगे डील का ऐलान

Hanuman Ansh Movie: हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज को लेकर प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को कई ओटीटी ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन निर्देशक अभी इसे थिएटर में और चलाना चाहते हैं।
Hanuman Ansh OTT Release
हनुमान अंश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का दावा किया है और अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों को इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार है।

प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रागिनी सोना के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ के लिए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से ऑफर मिले हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी किसी प्लेटफॉर्म के साथ डील फाइनल होने की घोषणा नहीं की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल 100 करोड़ रुपये के किसी ओटीटी ऑफर की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने कही ये बात

प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया कि फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी अभी इसे कुछ और समय तक सिनेमाघरों में चलाना चाहते हैं। उनका मानना है कि फिल्म को थिएटर में दर्शकों तक पहुंचने के लिए अभी और समय मिलना चाहिए। रागिनी सोना ने कहा कि वह निर्देशक के फैसले का सम्मान करती हैं और सही समय आने पर डिजिटल डील की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

अभी थिएटर में ही देखना चाहती हैं प्रोड्यूसर

रागिनी सोना का कहना है कि ‘हनुमान अंश’ का असली अनुभव बड़े पर्दे पर देखने में ही है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील भी की है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है और इसे थिएटर में देखने का अनुभव अलग है। प्रोड्यूसर ने फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया से जुड़ा एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दर्शक फिल्म खत्म होने के बाद भावुक हो गए और चप्पल उतारकर हाथ जोड़कर बैठे रहे।

Hanuman Ansh OTT Release
'मॉन्सटर' में होगा जबरदस्त एक्शन, ट्रेन के अंदर दुश्मनों से भिड़ेंगे सलमान खान, शुरू हुई शूटिंग

ओटीटी रिलीज होगी, लेकिन तारीख का ऐलान बाकी

फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर अभी किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म या तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मेकर्स फिलहाल फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा समय तक चलाने पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को ओटीटी रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब इसकी डिजिटल डील को लेकर भी दर्शकों की नजरें मेकर्स की अगली घोषणा पर टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com