हनुमान अंश का जलवा बरकरार, शनिवार को कमाए 7.42 करोड़, मिर्जापुर द मूवी ने पार किया 208 करोड़ का आंकड़ा

Bollywood Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की कमाई सातवें हफ्ते में भी जारी है। शनिवार को रात 9:30 बजे तक फिल्म ने 7.42 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 255.80 करोड़ पहुंच गया।
hanuman ansh mirzapur the movie
हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Saturday Box Office Collection: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जहां करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, वहीं पहले से रिलीज 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'हनुमान अंश' शनिवार को भी शानदार कमाई करती नजर आ रही है।

'दायरा' में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बड़ी तेजी देखने को नहीं मिली। रात 9:30 बजे तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 'दायरा' ने दूसरे दिन 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17 प्रतिशत रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 2.13 करोड़ रुपये हो गया है।

वाइब की कमाई में मामूली बढ़त

कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी 'वाइब' भी 18 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन भारत में 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली। शाम 9:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 'वाइब' ने दूसरे दिन 1.82 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत दर्ज की गई। दो दिनों में इसका कुल कलेक्शन 3.52 करोड़ रुपये हो गया है।

मिर्जापुर द मूवी ने तीसरे हफ्ते में पकड़ी रफ्तार

पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को फिल्म ने 9:30 बजे तक 2.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही। फिल्म का कुल कलेक्शन 208.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

hanuman ansh mirzapur the movie
जेनिफर विंगेट के गोवा वेडिंग में पहुंचे करण वाही, रितेश देशमुख से शब्बीर अहलूवालिया तक दिखे कई सितारे

हनुमान अंश ने पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा

वहीं 'हनुमान अंश' सातवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 43वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 44वें दिन यानी शनिवार को रात 9:30 बजे तक फिल्म ने 7.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके साथ ही 'हनुमान अंश' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 255.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com