Daayra Movie: रिलीज से पहले धीमी पड़ी ‘दायरा’ की रफ्तार, पहले दिन एडवांस बुकिंग से कमाए इतने लाख

Daayra Advance Booking: मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दायरा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने पहले दिन औसत शुरुआत दर्ज की है।
Daayra First Day Collection
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Daayra First Day Collection: बॉलीवुड की क्राइम-ड्रामा फिल्म 'दायरा' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं।

एडवांस बुकिंग में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 62.80 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इस दौरान देश भर के 752 सिनेमाघरों में करीब 2,375 शो आयोजित किए गए थे, जिनमें 23 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री दर्ज की गई। फिल्म को मुख्य रूप से हिंदी और मलयालम भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है।

शुरुआती शो में दर्शकों की मिले-जुले रिएक्शन

रिलीजिंग डे पर फिल्म दायरा की शुरुआती ऑक्यूपेंसी लगभग 5.6 प्रतिशत के आसपास देखी गई। मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े मेट्रो शहरों से फिल्म को एडवांस बुकिंग में सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जहां अकेले मुंबई में 8 लाख रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।

हालांकि अन्य शहरों में सुबह के शो के दौरान दर्शकों की मौजूदगी थोड़ी कम रही, लेकिन समीक्षकों से मिल रही तारीफों के बाद शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Daayra First Day Collection
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने किया ब्रेकअप का ऐलान, सगाई के कुछ महीनों बाद लिया अलग होने का फैसला

मेघना गुलजार के कसी हुई कहानी का जलवा

'दायरा' अपनी संजीदा कहानी और कलाकारों के बेहतरीन एक्टिंग की वजह से चर्चा में है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा जितेंद्र जोशी, प्राची मिश्रा और विश्वपति सरकार जैसे कलाकारों ने अहम रोल निभाए हैं। थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी को दर्शक पसंद कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी रफ्तार पकड़ पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com