कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए 2.25 करोड़, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

Vibe Box Office Collection Day 1: कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वाइब' ने पहले दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी पिछली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Vibe Box Office Collection
फिल्म 'वाइब'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vibe First Day Collection: फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की अपार सफलता के बाद एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'वाइब' के साथ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। उथल-पुथल, एक्शन, हंसी-मजाक और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीजिंग के पहले दिन 2.25 करोड़ का आंकड़ा छूकर फिल्म ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को इसकी अनूठी कहानी और कॉमेडी बेहद पसंद आ रही है।

'मडगांव एक्सप्रेस' का रिकॉर्ड तोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

अपनी डेब्यू फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की ओपनिंग के आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए कुणाल खेमू ने बतौर डायरेक्टर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। फिल्म के गाने 'ऐसी मेरी वाइब' पर सिनेमाघरों में दर्शक झूमते और थिरकते नजर आ रहे हैं। पर्दे पर दिखाई गई पागलपन और मस्ती से भरी दुनिया ने हर उम्र के दर्शकों को बांधकर रखा है। पहले दिन की इस मजबूत शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है।

एक्शन और ह्यूमर का बेजोड़ मेल

फिल्म 'वाइब' में केवल हल्की-फुल्की कॉमेडी ही नहीं है, बल्कि इसके साथ जोड़ा गया एक्शन और थ्रिल भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। समीक्षकों और आम दर्शकों दोनों की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। सिनेमाघरों में तालियों और ठहाकों की गूंज इस बात का सबूत है कि कुणाल खेमू का लेखन और डायरेक्शन एक बार फिर सही निशाने पर लगा है।

Vibe Box Office Collection
‘दायरा’ और ‘वाइब’ की सुस्त ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का छाया जलवा

दिग्गज कलाकारों की टोली ने एक्टिंग से फुंकी जान

ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ के साथ मिलकर बनी इस फिल्म 'वाइब' का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने किया है। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नई कलाकार वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

'वाइब' एक हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी आम जिंदगी अचानक एक खतरनाक एडवेंचर में बदल जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com