'मिर्जापुर द मूवी' की आंधी के बीच नहीं थमी 'हनुमान अंश' की आंधी, 29वें दिन भी कमा डाले इतने करोड़

Hanuman Ansh Collection Day 29: नीम करोली बाबा की जीवनी पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
Hanuman Ansh Collection
शोभिनाव सत्या (फिल्म हनुमान अंश)(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 29: हिंदी सिनेमा के इतिहास में अक्सर देखा गया है कि बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर राज करती हैं। हालांकि कभी-कभी कोई ऐसी कहानी दर्शकों के सामने आती है जो इन सारे पैमानों को पूरी तरह तोड़ कर रख देती है। कुछ ऐसा ही कमाल हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का देखने को मिल रहा है। बिना किसी बड़े प्रचार-प्रचार के रिलीज हुई एक धार्मिक फिल्म हनुमान अंश ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। रिलीज के 5वें हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी इस फिल्म की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। लोग सिर्फ सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं बल्कि इस सफर की तारीफ करते नहीं रूक रहे हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर दर्शकों से मिला भारी रिस्पॉन्स

जन्माष्टमी के मौके पर दर्शकों का क्रेज देखते ही बनता था। इस पावन दिन पर थियेटर्स में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिससे फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। सैकनिल्क के हाल ही के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज के 29वें दिन यानी बीते शुक्रवार को करीब 10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इस दौरान सिनेमाघरों के अंदर दर्शकों की मौजूदगी लगभग 47 प्रतिशत दर्ज की गई जो 5वें हफ्ते में किसी भी फिल्म के लिए गजब की उपलब्धि मानी जाती है। पूरे देश में इस फिल्म के 5 हजार से भी ज्यादा शो चलाए जा रहे हैं।

2 करोड़ के सीमित बजट से 100 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म हनुमान अंश का कुल बजट महज 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतनी कम बजट में बनी किसी फिल्म का इस स्तर पर प्रदर्शन करना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। भारत में 29 दिनों के अंदर इस मूवी ने 82.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 97.77 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। शुरुआती हफ्तों में बेहद धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म हनुमान अंश ने तीसरे और चौथे हफ्ते में हैरान कर देने वाली रफ्तार पकड़ी। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि इस वीकेंड तक यह आसानी से 100 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लेगी।

Hanuman Ansh Collection
पंकज त्रिपाठी क्यों साल में 2 बार बनाते हैं अपना जन्मदिन? एक्टर ने बताई इसके पीछे की खास वजह...

कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग और अध्यात्मिक सफर

फिल्म हनुमान अंश की कहानी नीम करोली बाबा के जिंदगी, उनके विचारों और उनके आध्यात्मिक सफर पर आधारित है। इसमें उनके बचपन के दिनों से लेकर एक संत बनने तक की प्रेरक दास्तान को बड़े ही सजीव ढंग से पर्दे पर दिखाया गया है।

मुख्य भूमिका में नजर आए अभिनेता शोभिनाव सत्या ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com