Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहलगाम हमले के बाद भारत में बैन हुआ Hania Aamir और Iqra Aziz समेत कई पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव का माहौल और बढ़ गया है। इसी बीच अब हानिया आमिर, आयज़ा खान और इक़रा अज़ीज समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन कर दिया गया है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 30, 2025 | 09:51 PM

हनिया आमिर, आयजा खान और इकरा अज़ीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत में तनाव का माहौल है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में खबरें आई थीं कि पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बैन कर दिया गया है। साथ ही ये भी कहा गया था कि कोई भी हिंदुस्तानी सेलेब्स अगर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करता दिखेगा, तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी और देशद्रोह का मामला भी दर्ज होगा।

इसके बाद अब पाकिस्तानी अभिनेत्रियां हानिया आमिर, आयज़ा खान और इक़रा अज़ीज समेत कई सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर भारतीय यूज़र्स के लिए बैन कर दिया गया है। दरअसल, यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। ​इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है, और भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ नाराज़गी जताई गई है।

हालांकि, हानिया आमिर और अन्य पाकिस्तानी कलाकारों ने पहलगाम हमले की निंदा की थी और पीड़ितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया था। हानिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, “कहीं भी हुई त्रासदी हम सभी के लिए त्रासदी है। जब निर्दोष लोगों की जान जाती है, तो वह दर्द केवल उनका नहीं होता बल्कि वह हम सभी का होता है।” ​

सम्बंधित ख़बरें

Avika Gor: प्रेग्नेंसी की खबर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस बोलीं ये मजेदार है

तारा सुतारिया ब्रेकअप, आदर जैन के बाद वीर पहाड़िया से टूटा नाता, क्या एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट था वजह!

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर गोल्डन ग्लोब्स के मंच पर, जानिए होस्ट निक्की ग्लेजर के शो की पूरी डिटेल्स

जन नायकन के सपोर्ट में तमिल फिल्म इंडस्ट्री, रिलीज से कुछ घंटे पहले तक नहीं सेंसर बोर्ड की मंजूरी

इस घटना के बाद, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ सहयोग पर भी सवाल उठने लगे। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) ने पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब इसी घटना के चलते हानिया आमिर की आगामी भारतीय फिल्म ‘सरदार जी 3’ में उनकी भूमिका पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें फिल्म से हटाने का निर्णय लिया है। ​लेकिन भारतीय यूज़र्स इन अभिनेत्रियों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स तक पहुंचने में असमर्थ हैं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और प्रतिक्रिया का दौर जारी है।

 

Hania aamir ayeza khan iqra aziz restrict instagram for indians after youtube drama ban

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2025 | 09:37 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Terrorist Attacks

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.