गुलशन ग्रोवर ने कभी घर-घर जाकर बेचा था बर्तन धोने का पाउडर, फिर 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर बने बैड मैन

Gulshan Grover Career: बॉलीवुड के बैड मैन गुलशन ग्रोवर ने फिल्मों में पहचान बनाने से पहले काफी संघर्ष किया। स्कूल की फीस भरने के लिए वह घर-घर जाकर बर्तन और कपड़े धोने का पाउडर बेचते थे।
Gulshan Grover Birthday Special
गुलशन ग्रोवर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gulshan Grover Birthday Special: बॉलीवुड में विलेन के किरदार को अपनी अलग पहचान देने वाले गुलशन ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। गुलशन ग्रोवर आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों में उनका नाम आते ही ‘बैड मैन’ का किरदार याद आ जाता है। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं और पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

गुलशन ग्रोवर का जन्म 21 सितंबर 1955 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और इसी सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और अभिनय की बारीकियां सीखीं। संघर्ष के दिनों में गुलशन ग्रोवर को अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उनकी जिंदगी पर लिखी किताब 'बेड मैन' में बताया गया है कि वह स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचा करते थे। वह अपने स्कूल बैग में ड्रेस लेकर जाते और घर-घर जाकर बर्तन और कपड़े धोने का पाउडर बेचते थे।

अनिल कपूर से हुई दोस्ती

मुंबई में एक्टिंग की पढ़ाई के दौरान गुलशन ग्रोवर की दोस्ती अनिल कपूर से हुई। थिएटर और स्टेज शोज से अभिनय की शुरुआत करने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। साल 1980 में ‘हम पांच’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया। राम लखन, सौदागर, मोहरा, हेराफेरी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, लज्जा, एजेंट विनोद और कुर्बान जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदार देखने को मिले।

Gulshan Grover Birthday Special Story
गुलशन ग्रोवर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

गुलशन ग्रोवर ने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान विलेन के किरदारों से मिली। उनका ‘बैड मैन’ वाला अंदाज इतना लोकप्रिय हुआ कि यह उनकी पहचान का हिस्सा बन गया। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई अलग तरह के किरदार भी निभाए। फिल्म ‘आई एम कलाम’ में उनके अभिनय को सराहा गया और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

Gulshan Grover Birthday Special
रवीना टंडन ने आजा गुफाओं में आ के हॉरर रीक्रिएशन पर जताई नाराजगी, बोलीं- खूबसूरत लड़की को डरावना बना दिया

दो शादियां, दोनों नहीं चलीं

गुलशन ग्रोवर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने पहली शादी 1998 में फिलोमिना से की थी, लेकिन करीब तीन साल बाद दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा संजय ग्रोवर है। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने कशिश से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com