रवीना टंडन ने आजा गुफाओं में आ के हॉरर रीक्रिएशन पर जताई नाराजगी, बोलीं- खूबसूरत लड़की को डरावना बना दिया

Raveena Tandon Song: रवीना टंडन ने इंडियाज बेस्ट डांसर 5 में आजा गुफाओं में आ पर हुई परफॉर्मेंस की तारीफ की, लेकिन गाने को हॉरर अंदाज में पेश करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह हॉरर सॉन्ग नहीं है।
Raveena Tandon Aaja Gufaon Mein Aa Song
रवीना टंडन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raveena Tandon Aaja Gufaon Mein Aa Song: रवीना टंडन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने आइकॉनिक गानों के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी फिल्म ‘अक्स’ का गाना ‘आजा गुफाओं में आ’ आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हालांकि, समय के साथ इस गाने को कई बार हॉरर या डरावने अंदाज में रीक्रिएट किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई हॉरर सॉन्ग नहीं है, बल्कि बेहद खूबसूरत और महिलाओं की शक्ति को दर्शाने वाला गीत है।

दरअसल, रवीना टंडन हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 के सेमीफाइनल एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। इस दौरान प्रतियोगी गीतांजलि और कोरियोग्राफर अनुराधा ने ‘आजा गुफाओं में आ’ और ‘ये रात’ गानों पर परफॉर्म किया। दोनों ने इन गानों को अपने डांस के जरिए एक अलग अंदाज में पेश किया। उनकी प्रस्तुति ने शो के जजों के साथ-साथ रवीना टंडन का भी ध्यान खींचा।

इतनी खूबसूरत बच्ची को डरावना क्यों बना दिया

रवीना टंडन ने तारीफ के साथ अपनी एक शिकायत भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें परफॉर्मेंस में एक बेहद खूबसूरत लड़की को जरूरत से ज्यादा डरावने अंदाज में दिखाना पसंद नहीं आया। अभिनेत्री ने बताया कि जब भी आजकल कोरियोग्राफर इस गाने को दोबारा पेश करते हैं, तो अक्सर इसे हॉरर फॉर्मेट दे दिया जाता है। उनके मुताबिक, आजा गुफाओं में आ मूल रूप से कोई हॉरर सॉन्ग नहीं था। गाने की खूबसूरती उसके गायन और प्रस्तुति में है।

महिलाओं की शक्ति से जुड़ा था गाने का भाव

रवीना टंडन ने यह भी बताया कि इस गाने की कोरियोग्राफी राजू सुब्रमण्यम ने की थी। उनके अनुसार, गाने का भाव महिलाओं की शक्ति से जुड़ा हुआ था और इसे पॉजिटिव या डरावने नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह का गाना दोबारा नहीं बना। रवीना की इस बात से यह साफ होता है कि वह चाहती हैं कि गाने को उसके मूल भाव और खूबसूरती के साथ देखा जाए, न कि सिर्फ हॉरर एंगल से।

Raveena Tandon Aaja Gufaon Mein Aa Song
बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी की राइज एंड फॉल 2 में एंट्री, बोले- रूलर कभी रूल करना नहीं भूलता

इंडियाज बेस्ट डांसर 5 में नजर आ रहीं रवीना टंडन

रवीना टंडन की मौजूदगी ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' के सेमीफाइनल एपिसोड को खास बना दिया। रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स अपने डांस के जरिए फिनाले की जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 का प्रसारण सोनी टेलीविजन और सोनी लिव पर किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com