Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेन्नई में होगा कंगुवा का ग्रैंड ऑडियो लॉन्च इवेंट, पूरी स्टार कास्ट दर्ज कराएगी अपनी मौजूदगी

कंगुवा के ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शाम 6 बजे का समय तय किया गया है। 7,000 से ज्यादा फैंस की मौजूदगी के साथ यह आयोजन एक संगीत और फिल्म का शानदार जश्न बनेगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Oct 26, 2024 | 04:45 PM

कंगुवा (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कंगुवा के ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शाम 6 बजे का समय तय किया गया है। 7,000 से ज्यादा फैंस की मौजूदगी के साथ यह आयोजन एक संगीत और फिल्म का शानदार जश्न बनेगा। इस शाम के हाईलाइट पॉपुलर स्टार्स सूर्या, दिशा पाटनी और बॉबी देओल होंगे, जो अपने फैंस से मिलने और उनसे जुड़ने के लिए वहां मौजूद रहेंगे।

फिल्म का म्यूजिक मशहूर रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी ने कंपोज किया है। अपने एनर्जेटिक म्यूजिक और हिट गानों के लिए फेमस डीएसपी के गानों का फैंस और इंडस्ट्री बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इवेंट का खास आकर्षण डीएसपी का स्पेशल परफोर्केंस और लाइव सिंगिंग होगा, जिसे देखना बिना किसी शक रोमांचक होने वाला है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे के मां की एंट्री

सम्बंधित ख़बरें

9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग वाला OnePlus Nord 6, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

‘सावधान! भारत बहुत खतरनाक है’: ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर डंकन मैकनॉट के दावे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

भारत में इच्छा मृत्यु पाने वाले पहले व्यक्ति का हुआ निधन, हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

स्वप्नदोष से छुटकारा चाहते हैं? Premanand Ji Maharaj का अचूक उपाय, मन पर जीत का आसान रास्ता

‘कंगुवा’ इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह ‘पुष्पा’, ‘सिंघम’ और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है।

फिल्म के मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके।

सूर्या की कंगुवा में जगपति बाबू, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, रवि राघवेंद्र, आनंद राज के एस रविकुमार और बीएस अविनाश भी हैं। बता दें कि कांगुवा में सूर्या को शक्तिशाली योद्धा और बॉबी देओल को खलनायक के रूप में देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। 14 नवंबर 2024 को ‘कंगुवा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयारी है।

ये भी पढ़ें- ‘अमी जे तोमर 3.0’ परफॉरमेंस के दौरान स्टेज पर गिर पड़ीं विद्या बालन

Grand audio launch event of kanguva to be held in chennai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 04:45 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.