रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को नहीं मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, इस तमिल भक्ति गीत 'वरुवाय' ने बनाई जगह

Varuvaaiy Song Grammy 2027 Nomination: ग्रैमी 2027 में तमिल गाने 'वरुवाय' ने इतिहास रच दिया है। वहीं, 'धुरंधर: द रिवेंज' के आठ गाने भेजने के बावजूद किसी को नॉमिनेशन नहीं मिला।
Dhurandhar 2 And Varuvaai Song Grammy Awards
धुरंधर: द रिवेंज और वरुवाय(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • तमिल गाना 'वरुवाय' 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन पाने वाला पहला तमिल ट्रैक बन गया है।

  • 'वरुवाय' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में जगह मिली है।

  • देवन एकांबरम और सुभिक्षा रंगराजन को पहली बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है।

  • 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए आठ गाने भेजे गए थे, लेकिन किसी को भी नॉमिनेशन नहीं मिला।

  • 'वरुवाय' तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारतीयार की भक्ति कविता पर आधारित है।

Dhurandhar 2 Grammy Awards 2027 Nomination: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के नॉमिनेशन का ऐलान हो चुका है। इस बार भारतीय संगीत के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। तमिल गाने 'वरुवाय' ने 69वें सालाना ग्रैमी अवॉर्ड्स में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। यह ग्रैमी में नॉमिनेशन पाने वाला पहला तमिल गाना बन गया है। इसे 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के संगीत को निराशा हाथ लगी है। फिल्म के लिए आठ गाने भेजे गए थे, लेकिन एक भी गाना नॉमिनेशन हासिल नहीं कर सका। 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में तमिल गाने 'वरुवाय' ने अपनी जगह बनाई है। यह तमिल भाषा का पहला ट्रैक है, जिसे इस प्रतिष्ठित म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। भारतीय-अमेरिकी संगीतकार और गायक देवन एकांबरम ने इस गाने को तैयार किया है, जबकि कर्नाटक शास्त्रीय और जैज गायिका सुभिक्षा रंगराजन ने अपनी आवाज दी है। दोनों कलाकारों के लिए यह पहला ग्रैमी नॉमिनेशन है।

धुरंधर: द रिवेंज के आठ गाने हुए बाहर

जहां 'वरुवाय' ने इतिहास रचा, वहीं फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को ग्रैमी में जगह नहीं मिल सकी। फिल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव ने फिल्म के लिए तैयार किए गए आठ गानों को नॉमिनेशन की दौड़ में भेजा था। इनमें 'आरी आरी' भी शामिल था। हालांकि, घोषित हुई नॉमिनेशन लिस्ट में फिल्म के किसी भी गाने को जगह नहीं मिली। ऐसे में भारतीय फिल्म संगीत के लिहाज से यह निराशाजनक खबर है।

Dhurandhar 2 And Varuvaai Song Grammy Awards
Sunny Deol: राजस्थान हाई कोर्ट ने मेकर्स को दिया झटका, ऑनलाइन रिलीज के लिए होगी CBFC से मंजूरी

देवन एकांबरम ने जताई खुशी और आभार

ग्रैमी 2027 नॉमिनेशन मिलने के बाद देवन एकांबरम ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे अपने और सुभिक्षा के लिए बेहद खास पल बताया। देवन ने कहा कि 'वरुवाय' ग्रैमी में नॉमिनेट होने वाला पहला तमिल गाना है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए रिकॉर्डिंग एकेडमी के सदस्यों का आभार भी जताया। उन्होंने इस बात पर भी गर्व जताया कि यह महान तमिल कवि सुब्रमण्यम भारतीयार की रचना पर आधारित गीत है।

भारतीयार की भक्ति कविता पर आधारित है गाना

'वरुवाय' तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारतीयार की एक भक्ति कविता की संगीतमय प्रस्तुति है। यह कविता भगवान कृष्ण को समर्पित है। इसमें ईश्वर से मानव चेतना में अवतरित होने और बुराई का नाश करने का आह्वान किया गया है।

कौन हैं देवन और सुभिक्षा

देवन एकांबरम साल 1999 से दक्षिण भारतीय संगीत जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने ए.आर. रहमान की फिल्म 'काधलर धिनम' के गाने 'ओ मारिया' से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की थी। वह अब तक तमिल और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं की 500 से ज्यादा फिल्मों में गाने गा चुके हैं। वहीं, सुभिक्षा रंगराजन कर्नाटक शास्त्रीय संगीत, जैज और समकालीन संगीत में अपनी पहचान रखती हैं। उन्होंने टोरंटो विश्वविद्यालय से जैज की पढ़ाई भी की है।