Grammy Fashion 2026: पारदर्शी गाउन में ग्रैमी रेड कारपेट पर उतरीं चैपल रोन, लुक देख चौंके फैंस
Grammy Awards 2026 के रेड कारपेट पर चैपल रोन ने पारदर्शी गाउन पहनकर सबको चौंका दिया। उनका एक्सपेरिमेंटल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस शाम में चैपल रोन का आउटफिट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
- Written By: सोनाली झा
चैपल रोन (फोटो- सोशल मीडिया)
Chappell Roan Grammy Look: संगीत जगत के सबसे बड़े इवेंट ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में इस बार फैशन और ग्लैमर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। जहां कई सितारे अपने एलिगेंट और क्लासिक लुक्स के चलते चर्चा में रहे, वहीं सिंगर चैपल रोन ने अपने बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल आउटफिट से सबको चौंका दिया। रेड कारपेट पर उनकी एंट्री होते ही कैमरों की नजरें उन पर टिक गईं और सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हो गया।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में चैपल रोन को नॉमिनेशन भी मिला है, लेकिन इस बार उनके अवॉर्ड से ज्यादा चर्चा उनके पहनावे की हो रही है। रेड कारपेट पर वह एक लगभग पारदर्शी गाउन में नजर आईं, जिसने फैंस और फैशन क्रिटिक्स दोनों को हैरानी में डाल दिया। शुरुआत में उन्होंने शीयर बरगंडी रंग का हुडेड गाउन पहना था। जैसे ही उन्होंने रेड कारपेट पर चलते हुए हुड हटाया और ड्रेस को थोड़ा ओपन किया, उनका लुक और भी बोल्ड हो गया।
चैपल रोन का गाउन
चैपल रोन की यह ड्रेस सिर्फ दो रिंग्स के सहारे टिकी हुई थी, जिसकी वजह से वह सेमी न्यूड नजर आ रही थीं। गाउन का फैब्रिक पूरी तरह पारदर्शी था और उनकी पीठ पर बना टैटू साफ दिखाई दे रहा था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी और ड्रामेटिक मेकअप चुना, जिसने उनके पूरे लुक को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
चैपल रोन की परफॉर्मेंस
यह पहली बार नहीं है जब चैपल रोन अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी वह कई इवेंट्स और परफॉर्मेंस में अजीबो-गरीब और बोल्ड ड्रेस पहन चुकी हैं। कभी उन्होंने अखबार से बनी ड्रेस पहनकर स्टेज पर परफॉर्म किया, तो कभी झूमर स्टाइल के आउटफिट में नजर आईं। उनका फैशन हमेशा से ही एक्सपेरिमेंटल और बेबाक रहा है।
ये भी पढ़ें- YRKKH Update: मायरा से बिछड़ने का दर्द, वाणी बनी सहारा, लीप के बाद बदले अभिरा के हालात
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कारपेट पर सिर्फ चैपल रोन ही नहीं, बल्कि कई और सेलेब्स के लुक्स भी चर्चा में रहे। सिंगर सबरीना कारपेंटर सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं लेडी गागा ने ब्लैक फेदर से बने रेविन गाउन में सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा जस्टिन बीबर अपनी पत्नी हैली बीबर के साथ रेड कारपेट पर दिखे। दोनों ने मैचिंग ब्लैक आउटफिट्स पहने थे, जिसमें हैली ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद स्टनिंग लग रही थीं।
