

Sunita Ahuja Allegations: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा पिछले लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ और शादीशुदा जीवन की अनबन को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए कई गंभीर आरोपों पर काफी समय तक शांत रहने के बाद, आखिरकार उन्होंने एक बड़े मंच से अपनी बात रखी है। मुंबई में आयोजित यूथ शक्ति दही हांडी कार्यक्रम के दौरान स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचे गोविंदा ने अपने मन का दर्द बयां किया और लोगों के सामने अपनी स्थिति साफ करने की कोशिश की।
दही हांडी कार्यक्रम के दौरान जनता बात करते हुए गोविंदा ने निजी जिंदगी की अनबन की ओर इशारा करते हुए बेहद भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से जुड़ी बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं। वे केवल यही प्रार्थना करते हैं कि यह सारे भ्रम और गलतफहमियां जल्द ही दूर हो जाएं और वे खुद सब कुछ साफ कर सकें। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर में उन्हें अपने फैंस के साथ और लगातार सपोर्ट की बहुत आवश्यकता है।
दही हांडी के मौके पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि यह केवल एक उत्सव या खेल नहीं है, बल्कि हमारे देश की महान सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि इस परंपरा को आगे बढ़ाएं। इसके साथ ही गोविंदा ने अपने पूरे फिल्मी सफर का जिक्र करते हुए कहा कि दर्शकों ने हमेशा हर स्थिति में उनका साथ दिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आगे भी फैंस का यह अटूट विश्वास उनके साथ बना रहेगा।
पारिवारिक उथल-पुथल के बीच एक्टर गोविंदा ने अपने फैंस को अपने फिल्मी करियर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी दिया। उन्होंने ऐलान किया की कि वे बहुत जल्द बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे अपनी आने वाली फिल्मों रूपा और दुनियादारी के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। उन्होंने लोगों से दुआ करने का अनुरोध किया ताकि वे फिर से सफलता के पथ पर आगे बढ़ सकें और अपने काम से दर्शकों का मनोरंजन कर सकें।
सुनीता आहूजा ने कई मौकों पर गोविंदा की पर्सनल लाइफ और को-स्टार संग रिश्तों को लेकर बयान दिए थे, जिससे उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया था। यहां तक कि कोर्ट तक मामला पहुंचने और बाद में अर्जी वापस लेने की खबरें भी सामने आई थीं।