Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोविंदा नहीं, उनके भांजे कृष्णा अभिषेक भी कर चुके हैं भोजपुरी फिल्मों में धमाल

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने केवल टीवी पर ही नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने तोहार प्यार चाही, दे द पिरितिया उधार, गवनवा ले जा राजा जी से कई फिल्मों में अभिनय किया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jun 24, 2025 | 07:40 AM

कृष्णा अभिषेक (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाने वाले कृष्णा अभिषेक को आज हर कोई ‘द कपिल शर्मा शो’ के किरदार ‘सपना’ के नाम से पहचानता है। मगर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, कृष्णा ने अभिनय के क्षेत्र में भोजपुरी सिनेमा में भी अच्छी खासी पहचान बनाई है। जी हां, अपने मामा गोविंदा की तरह बहुप्रतिभाशाली कृष्णा ने भोजपुरी फिल्मों में भी कई अहम किरदार निभाए हैं।

कृष्णा अभिषेक ने भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘तोहार प्यार चाही’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने सराहा और इसके बाद वे लगातार इस इंडस्ट्री का हिस्सा बने रहे। साल 2007 से लेकर 2008 तक कृष्णा ने कई भोजपुरी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘दे द पिरितिया उधार’ शामिल है, जो 2007 में रिलीज हुई थी। ‘दे द पिरितिया उधार’ में उनके साथ रिंकू घोष, स्वीटी छाबड़ा और छोटी छलिया जैसे कलाकार थे।

‘दे द पिरितिया उधार’ के साथ उन्होंने ‘गवनवा ले जा राजा जी’ जैसी पॉपुलर फिल्म भी की थी, जिसमें पाखी हेगड़े और स्वीटी छाबड़ा के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके अलावा कृष्णा की एक और चर्चित फिल्म रही ‘रंग बरसे गंगा किनारे’, जो 2008 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा था, जिसमें कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी नजर आई थीं। दोनों ने साथ में ‘नाग और नागिन’ जैसी फिल्म में भी स्क्रीन शेयर की है।

सम्बंधित ख़बरें

Anupama Spoiler: गौतम की बातों से भड़केगी राही, प्रेम के साथ फ्लर्ट करेगी प्रेरणा, घर में मचेगा बवाल

फ्लैट के पास लगी आग से डरीं डेजी शाह, चुनावी प्रचार पर उठाए सवाल, बोलीं- ये बेवकूफी है

Supriya Pathak Birthday: शाहिद कपूर की स्टेप मॉम हैं ‘खिचड़ी’ की हंसा, फिर भी रिश्ता है बेहद खास

जब बिपाशा बसु ने विनोद खन्ना की फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट, फिर अक्षय कुमार के फिल्म से किया डेब्यू

ये भी पढ़ें- सलमान-आमिर संग किया काम, कपिल शर्मा की वाइफ बनकर सुमोना चक्रवर्ती को मिली सफलता

कृष्णा की कुछ अन्य भोजपुरी फिल्में जैसे ‘सजना अनाड़ी सजनिया खिलाड़ी’ (अरुणिमा लंसल के साथ) और ‘लंदन वाली से नेह लगाई बो’ ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। हालांकि कुछ फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं, लेकिन कृष्णा की परफॉर्मेंस हमेशा सराही गई। भोजपुरी इंडस्ट्री में कृष्णा का यह सफर भले ही छोटा रहा हो, मगर उनकी एक्टिंग स्किल्स और एनर्जी ने उन्हें खास बना दिया। आज वो भले ही टीवी की दुनिया में छाए हुए हैं, लेकिन उनके भोजपुरी फिल्मों में किए गए योगदान को नकारा नहीं जा सकता।

Govinda nephew krushna abhishek has also done a blast in bhojpuri films

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2025 | 07:40 AM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Entertainment News
  • Govinda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.