Gondhal Global Trailer: संतोष दावखर की साइकोलॉजिकल थ्रिलर गोंधल का ट्रेलर हुआ रिलीज, 7 भाषाओं में आएगी फिल्म

Gondhal Global Trailer: साइकोलॉजिकल थ्रिलर गोंधल का ग्लोबल ट्रेलर रिलीज हो गया है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित यह फिल्म 13 नवंबर को 7 भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Gondhal Global Trailer
गोंंधल मराठी फिल्म (सौ. फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Gondhal Movie Global Trailer: भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड 2027 के लिए बतौर ऑफिशियल एंट्री चुनी गई फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने आ गई है। हाल ही में इस फिल्म का ग्लोबल ट्रेलर रिलीज किया गया है।

संतोष दवाखर की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर गोंधल के ग्लोबल ट्रेलर में महाराष्ट्र की सांस्कृतिक प्रथाओं से जुड़ी कहानी की झलक देखने मिलती है। साथ ही ट्रेलर के अनुसार, इस फिल्म की कहानी काफी रोचक और थ्रिलिंग नजर आ रही है।

महाराष्ट्र की परंपरा की झलक

साइकोलॉजिकल थ्रिलर गोंधल के ग्लोबल ट्रेलर में महाराष्ट्र की सांस्कृतिक प्रथाओं से जुड़ी एक कहानी की झलक देखने मिली है। इस फिल्म का ग्लोबल ट्रेलर एक रहस्यमयी कहानी की ओर इशारा करता है, जिसमें इच्छा, कर्तव्य और भक्ति टकराते हैं, जिससे एक नया शादीशुदा जोड़ा कई परेशान करने वाली घटनाओं में फंस जाता है।

क्या है गोंधल फिल्म की कहानी?

महाराष्ट्र में सेट गोंधल नए शादीशुदा जोड़े सुमन और आनंदराव की कहानी है, जिनकी जिंदगी अपनी इच्छाओं, परिवार की जिम्मेदारियों और धार्मिक विश्वासों से निपटते हुए बदल जाती है। रहस्यमयी घटनाओं की एक सीरीज उन्हें इस बात को लेकर कन्फ्यूज कर देती है कि उनके आस-पास क्या हो रहा है।

ट्रेलर में कपल के जिंदगी से जुड़े सीन दिखाए गए हैं और उन समस्याओं के बारे में बताया गया है, जिनका वे सामना करते हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की सांस्कृतिक प्रथाओं पर आधारित है और व्यक्तिगत इच्छाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच के तनाव को भी दिखाती है।

Gondhal Global Trailer
Imran Khan को मिलेगी राहत की सांस, भारत छोड़ने के नोटिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच पर लाने की कोशिश

फिल्म के बारे में बात करते हुए लेखक-निर्देशक संतोष दावखर ने कहा है कि भारतीय सिनेमा के बारे में वैश्विक सोच अक्सर गरीबी और जाति के झगड़े की कहानियों से बनती है। ये जरूरी सच्चाई हैं, लेकिन देश के पूरे विचार नहीं हैं।

दावखर का कहना है कि गोंधल कोई फिल्म नहीं है, बल्कि कई पीढ़ियों की संस्कृति, लोगों और परंपराओं का एक साथ आना है। दुनिया को इस परंपरा के बारे में बताना मुझे बहुत खुशी देता है।

एकेडमी अवॉर्ड्स जैसे ग्लोबल फेस्टिवल फिल्ममेकर्स को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अलग-अलग महाद्वीपों में हमारी जड़ों की सच्चाई को सामने लाने में मदद करते हैं और भारत को उसके असली रूप में अनुभव करने का मौका देते हैं। मैंने यह फिल्म एक ऐसी ही शक्तिशाली परंपरा को सांस्कृतिक रूप से विश्वसनीय और वैश्विक सिनेमा की भाषा के जरिए ग्लोबल स्क्रीन पर लाने के लिए बनाई है।

7 भाषाओं में होगी रिलीज

गोंधल 13 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के थिएटरों में सात भाषाओं, हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में रिलीज होने वाली है। मेकर्स के अनुसार, यह पहली मराठी फिल्म होगी, जिसे दुनिया भर में सात भाषाओं में थिएटरों में रिलीज किया जाएगा। इसकी स्क्रीनिंग भारत, यूएस, यूके, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और अफ्रीका में भी प्लान की गई है। गोंधल में इशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहानी और निषाद भोईर हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com