-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ginny Weds Sunny 2 Trailer Release Avinaash Tiwary Medha Shankr Romantic Family Drama Release
Ginny Weds Sunny 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, झूठ से शुरू हुई लव स्टोरी में दिखेगा कॉमेडी और ट्विस्ट का तड़का
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ginny Weds Sunny 2 Trailer: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म 24 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

गिन्नी वेड्स सनी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ginny Weds Sunny 2 Release Date: इस साल दर्शकों के लिए एक और हल्की-फुल्की और मनोरंजक फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ तैयार है, जिसका ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि इसमें रोमांस, पारिवारिक ड्रामा और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है।
फिल्म की कहानी एक ऐसी अनोखी लव स्टोरी की झलक देती है, जो गलतफहमियों, झगड़ों और कई अप्रत्याशित मोड़ों से भरी हुई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक झूठ से शुरू हुआ रिश्ता कैसे धीरे-धीरे उलझनों में फंसता जाता है और फिर उसी में प्यार के नए रंग भी दिखाई देते हैं।
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की नई केमिस्ट्री
फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकार पहली बार साथ काम करते हुए एक नई और फ्रेश केमिस्ट्री पेश करते दिखाई देंगे। ट्रेलर में दोनों के बीच की नोकझोंक, मजेदार बहसें और भावनात्मक पल कहानी को और दिलचस्प बनाते नजर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया गाना ‘कर ले शादी’ रिलीज, महेश मांजरेकर-खुशाली कुमार की प्यारी बॉन्डिंग ने जीता दिल
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
यह फिल्म दो अलग-अलग स्वभाव और सोच वाले लोगों की दुनिया को टकराते हुए दिखाती है। कभी तकरार, तो कभी प्यार इन दोनों के रिश्ते की यही उथल-पुथल फिल्म को खास बनाती है। साथ ही, पारिवारिक माहौल और रिश्तों की जटिलताओं को भी हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है।
दमदार सपोर्टिंग कास्ट बढ़ाएगी फिल्म का मजा
फिल्म में सिर्फ लीड जोड़ी ही नहीं, बल्कि कई अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं। लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी जैसे कलाकार अपनी दमदार मौजूदगी से फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा का स्तर और ऊंचा करते नजर आएंगे।
इन कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म में पारिवारिक माहौल और भी जीवंत और मनोरंजक बनता दिख रहा है।
हिट रोमांटिक फिल्मों के मेकर्स की नई पेशकश
इस फिल्म को उन्हीं मेकर्स ने तैयार किया है, जिन्होंने पहले ‘तनु वेड्स मनु’, ‘शादी में जरूर आना’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ जैसी लोकप्रिय रोमांटिक फिल्में दर्शकों को दी हैं। यही वजह है कि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ से भी दर्शकों को एक दिलचस्प और मनोरंजक कहानी की उम्मीद है।
फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और साउंड्रिया प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल इस फिल्म के निर्माता हैं, जबकि प्रशांत झा ने इसका निर्देशन और लेखन किया है।
ये भी पढ़ें- Mohanlal से लेकर सुरेश गोपी तक, वोट डालने पहुंचे सितारे, ममूटी ने पत्नी संग किया मतदान
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर में दिखाए गए मजेदार ट्विस्ट और हल्की-फुल्की कहानी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म फैमिली ऑडियंस के लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती है।
Ginny weds sunny 2 trailer release avinaash tiwary medha shankr romantic family drama release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM














