बर्थडे स्पेशल: एयर होस्टेस बनना चाहती थीं गीता कपूर, बन गई फेमस कोरियोग्राफर
कोरियोग्राफर गीता कपूर का जन्म 5 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। उनका सपना एयर होस्टेस बनने का था, लेकिन कमजोर नजर के कारण रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने डांस को करियर बना लिया।
- Written By: सोनाली झा
गीता कपूर (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी कोरियोग्राफर गीता कपूर का जन्म 5 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। गीता कपूर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। गीता कपूर को उनके चाहने वाले प्यार से गीता मां कहकर पुकारते हैं। आज डांस की दुनिया में उनका एक बड़ा नाम हैं। लेकिन ये सफर जितना चमकदार दिखता है, उतना ही संघर्षों से भरा भी रहा है।
गीता कपूर कभी भी डांसर नहीं बनना चाहती थीं। उनका सपना तो एयर होस्टेस बनने का था, लेकिन कमजोर नजर की वजह से उन्हें तीन बार रिजेक्ट कर दिया गया। मजबूरी में उन्होंने डांस की राह चुनी और यहीं से उनके संघर्षों का सिलसिला शुरू हुआ। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की, लेकिन कोरियोग्राफर बनने का सफर तब शुरू हुआ जब उनके पिता बीमार हो गए।
गीता कपूर का स्ट्रगल
गीता कपूर ने घर की जिम्मेदारियां बांटने के लिए कोरियोग्राफी की, लेकिन शुरुआत में असफल रहीं। इसके बाद उन्होंने फराह खान का साथ पकड़ा और उनके साथ काम करते हुए डांस की बारीकियां सीखीं। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिजा, साथिया, हे बेबी, तीस मार खां जैसे फिल्मों के हिट गानों को कोरियोग्राफ करके उन्होंने खुद को स्थापित कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
गीता कपूर ने नहीं की शादी
गीता का नाम एक्टर और मॉडल राजीव के साथ कई बार जुड़ा, लेकिन उन्होंने हर बार इन खबरों को अफवाह करार दिया। फिर भी, जब वह कई बार मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। उनकी सिंदूर लगी तस्वीरें वायरल हो गईं और फैंस हैरान रह गए कि क्या गीता ने चुपके से शादी कर ली है? बाद में उन्होंने खुद इन खबरों पर विराम लगाते हुए बताया कि यह सब एक शूट का हिस्सा था।
ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के स्विमसूट पर भड़के ऋषि कपूर, 16 साल की भतीजी ने दिया करारा जवाब
गीता कपूर की पर्सनल लाइफ
गीता कपूर की पर्सनल लाइफ हमेशा से एक रहस्य बनी रही है। उन्होंने कभी खुलकर अपने रिश्तों या शादी के बारे में बात नहीं की। हालांकि उनका अंदाज, उनका संघर्ष और उनकी लगन उन्हें इंडस्ट्री में एक प्रेरणा बना चुकी हैं। बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफी की बुलंदियों तक पहुंचना कोई आसान सफर नहीं था, लेकिन गीता कपूर ने यह कर दिखाया।
