KBC 18 First Crorepati: केबीसी को मिला पहला करोड़पति विनर, जीतते ही अमिताभ ने दी जादू की झप्पी

KBC 18 Winner: महाराष्ट्र के जलगांव के 28 वर्षीय भूषण ठाकरे ने केबीसी 18 में 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है। कभी सिर्फ 24 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे भूषण अब 7 करोड़ रुपये के सवाल का सामना करेंगे।
Kaun Banega Crorepati First Winner
कौन बनेगा करोड़पति 18 पहले करोड़पति(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, जलगांव के भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

  • कभी जेब में 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले

  • मजदूर पिता ने नहीं करने दी मजदूरी, अब 7 करोड़ के सवाल पर नजर

Kaun Banega Crorepati First Crorepati Winner: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति ने कई खिलाड़ियों की किस्मत पलटी है। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 को अपना पहला करोड़पति विनर मिल गया है।

महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 28 वर्षीय भूषण ठाकरे ने केबीसी 18 के पहले करोड़पति विनर का खिताब जीत लिया है। हालांकि 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद उनकी नजर 7 करोड़ रुपये वाले सवाल पर टिकी हुई है।

जेब में 24 रुपये के साथ आएं थे मुंबई

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के पहले करोड़पति खिलाड़ी की कहानी काफी संघर्षों से भरी हुई है। भूषण ठाकरे ने अमिताभ बच्चन को शो के दौरान बताया कि वो जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे और अब वो करोड़पति बनने के इतने नजदीक है।

Kaun Banega Crorepati First Winner
Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Qazina Look: काजीना बनकर मनीष गोयल से फ्लर्ट करते दिखे काजी, मिला आई लव यू का जवाब

अमिताभ बच्चन ने कसकर लगाया गले

सोनी टीवी के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, जैसे ही भूषण 1 करोड़ रुपये जीतते है, वैसे ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन उन्हें कसकर गले लगा लेते है। इस प्रोमो में भूषण बताते है कि वो पिछले 1.5 साल से अपने घर भी नहीं गए है। साथ ही भूषण अमिताभ बच्चन को अपने माता-पिता के संघर्षों के बारे में भी बताते है।

भूषण बताते है कि उनको यहां तक पहुंचाने के लिए उनके माता-पिता ने बहुत ज्यादा मेहनत की है। उनके पिता मजदूरी करके उनकी मां का उपचार करवाते थे और साथ ही उनकी भी पढ़ाई का खर्च उठाते थे। बता दें कि भूषण के पिता एक दिहाड़ी मजदूर थे और उनकी मां को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है। जिसके चलते उनकी मां की कई सर्जरी हो चुकी है। भूषण अपने पिता के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं, ताकि वो उन्हें गर्व महसूस करा सके।

पिता ने नहीं करने दी मजदूरी

कौन बनेगा करोड़पति के पहले करोड़पति बने भूषण इस समय यूपीएससी की तैयारी में जुटे है। उनके अनुसार, उनके मजदूर पिता ने उन्हें मजदूरी करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि घर पर रहकर पढ़ाई करो और आगे बढ़ो। भूषण आगे कहते है कि 1 करोड़ रुपये जीतकर वो अपने सपने के एक कदम और पास पहुंच गए है। अब उनकी नजर 7 करोड़ रुपये जीतने पर है।