Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिड-वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी की हुई घर से विदाई, गौरव और प्रणित का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 19 Twist: ‘बिग बॉस 19’ के मिड-वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी को सबसे कम वोट मिलने के बाद घर से बाहर कर दिया गया। गौरव खन्ना और प्रणित मोरे ने मेकर्स पर भेदभाव का आरोप लगा दिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 13, 2025 | 01:24 PM

मिड-वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी की हुई घर से विदाई

Follow Us
Close
Follow Us:

Bigg Boss 19 Update: ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते का मिड-वीक एविक्शन दर्शकों और घरवालों दोनों के लिए चौंकाने वाला रहा। बुधवार को हुए स्पेशल टास्क में बाहर से आई ऑडियंस ने कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस पर वोट दिए। सबसे कम वोट पाने वाले मृदुल तिवारी को बिग बॉस ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस अप्रत्याशित एविक्शन से पूरा घर हैरान रह गया, वहीं गौरव खन्ना और प्रणित मोरे ने मेकर्स पर सवाल उठाते हुए गुस्सा जाहिर किया।

मृदुल के घर से बाहर जाते ही माहौल भावुक हो गया। कई कंटेस्टेंट्स की आंखों में आंसू आ गए। खासकर गौरव खन्ना, जो मृदुल के बेहद करीब थे, वो खुद को संभाल नहीं पाए। गौरव ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने अचानक और टास्क के दौरान मृदुल को बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे अनफेयर एविक्शन बताया।

प्रणित और गौरव ने मेकर्स पर उठाए सवाल

एविक्शन के बाद गार्डन एरिया में गौरव और प्रणित बातचीत करते नजर आए। इस दौरान प्रणित बोले कि हम कल-परसों ही बात कर रहे थे कि सबका एविक्शन टनल से होता है और लोगों को 10–15 मिनट का समय भी दिया जाता है। मगर मृदुल से तो कहा गया कि अभी और यहीं से चले जाओ। इस पर गौरव ने कहा कि मैं तो कह रहा हूं, ये हमारे ग्रुप के साथ ही होता है। आवेज को यहां से निकाला, अभिषेक को भी अचानक भेज दिया और अब मृदुल को यहीं से जाने के लिए कह दिया गया। ऐसा क्यों?

सम्बंधित ख़बरें

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की उदयपुर में होगी शादी, ग्रैंड रिसेप्शन में लगेगा सितारों का मेला

KSBKBT Spoiler: बापजी के सामने खुला मिहिर-तुलसी का राज, पूरे परिवार पर मंडराया संकट

Mahashivratri 2026: अक्षय कुमार से आम्रपाली दुबे तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाई महाशिवरात्रि

‘जन नायकन’ की रिलीज पर सस्पेंस बरकरार, 30 अप्रैल से पहले नहीं आएगी विजय की आखिरी फिल्म

ये भी पढ़ें- पिता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर चिंतित सनी देओल भड़के पैपराजी पर, बोले- आपके घर में मां-बाप नहीं हैं

मृदुल के एविक्शन से टूटा गेम का बैलेंस

बातचीत के दौरान प्रणित ने गुस्से में कहा कि उनके ग्रुप के टाइम पर पावर दे देते हैं, उन्हें बचा लेते हैं। और हमारे ग्रुप के लिए कोई नहीं सोचता। सच कहूं तो हमारे ग्रुप को तो श्राप मिला है। इस बात पर गौरव ने भी हामी भरते हुए कहा कि हां, सही कहा, हम बस हर बार नुकसान ही झेलते हैं। मृदुल शो के उन कंटेस्टेंट्स में से थे जो घर में शांत स्वभाव और संतुलित सोच के लिए जाने जाते थे। उनके जाने से गौरव-प्रणित ग्रुप अब कमजोर पड़ गया है। फैंस भी सोशल मीडिया पर #BringBackMridul ट्रेंड कर रहे हैं और मेकर्स से इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

Gaurav and praneet express anger over mridul tiwari eviction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2025 | 01:24 PM

Topics:  

  • Bigg Boss
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.