बिना एक भी डायलॉग के आएगी ‘गांधी टॉक्स’, विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी दिखाएंगे दमदार अभिनय
Gandhi Talks Release Date: विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी की साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी को रिलीज होगी। बिना डायलॉग, सिर्फ अभिनय और एआर रहमान के संगीत के जरिए कहानी कही जाएगी।
- Written By: सोनाली झा
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Vijay Sethupathi Silent Film: अभिनेता विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर पैन-इंडिया फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जी स्टूडियोज ने अपनी महत्वाकांक्षी और अनोखी फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ को लेकर घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी। विजय सेतुपति की फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक साइलेंट फिल्म है, जिसमें कोई डायलॉग नहीं होगा।
पूरी कहानी अभिनय, हाव-भाव और भावनाओं के जरिए कही जाएगी। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ मुख्य भूमिकाओं में अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी के साथ सिद्धार्थ जाधव भी नजर आएंगे। ये सभी कलाकार बिना संवाद के अपने किरदारों को जीवंत करेंगे। विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी साइलेंट एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।
एआर रहमान की संगीत
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव भी गहरे इमोशनल अभिनय से कहानी को मजबूत बनाएंगे। फिल्म की संगीत को ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। डायलॉग न होने की वजह से रहमान के संगीत की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह संगीत भावनाओं को व्यक्त करेगा और दर्शकों को कहानी से जोड़े रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
गांधी टॉक्स की कहानी
फिल्म निर्देशक किशोर बेलेकर ने बताया कि गांधी टॉक्स खामोशी पर भरोसा करने वाली फिल्म है। भारतीय सिनेमा के लिए हम विशुद्ध अभिनय और भावनाओं के साथ प्रस्तुति देना चाहते हैं। कलाकारों ने फिल्म की थीम को पूरी गहराई के साथ न केवल समझा, बल्कि पूरी तरह अपनाया और एआर रहमान का संगीत फिल्म की जान बन गया है। जी स्टूडियोज के सपोर्ट से हमने एक साहसिक और शानदार फिल्म बनाई, दर्शकों को पसंद आएगी।
फिल्म के स्टार कास्ट
जी स्टूडियोज की अनोखी साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ एक ब्लैक कॉमेडी है, यह फिल्म महात्मा गांधी के सिद्धांतों और नोटों पर छपी उनकी तस्वीर के बीच के अंतर को हल्के-फुल्के लेकिन गहरे अंदाज में दिखाती है। कहानी पैसे की जरूरत और उसके लोगों पर असर पर आधारित है। विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव स्टारर यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
