शाहिद कपूर के रॉ लुक से लेकर धमाकेदार BGM तक, देवा फिल्म के टीज़र की 6 बड़ी वजहें, जो इसे बनाती हैं खास
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म देवा का टीजर आउट हो गया है। फिल्म के टीजर ने इसके फैंस में ट्रेलर के लिए उनके उत्साह को बढ़ावा दे दिया है। फिल्म के टीजर में ऐसी 6 वजहों का मिश्रण है जो इसे खास बनाता है। जानें क्या है वजह।
- Written By: अदिति भंडारी
शाहिद कपूर के रॉ लुक से लेकर धमाकेदार BGM तक, देवा फिल्म के टीज़र की 6 बड़ी वजहें, जो इसे बनाती हैं खास (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘देवा’ को लेकर लोगों का उत्साह चरम सीमा पर पहुंच गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने इस उत्साह को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दो जबरदस्त पोस्टर्स से शुरुआत करने के बाद, उन्होंने एक ऐसा टीज़र जारी किया जिसने फैंस को पूरी तरह से प्रभावित किया है। इसके साथ ही, ‘देवा’ ने एक भव्य फैन इवेंट के साथ दिन को अपने नाम कर लिया, जहां शाहिद कपूर की चुंबकीय उपस्थिति ने इस सेलिब्रेशन को और शानदार बना दिया। टीज़र को लेकर फैंस की दीवानगी देखते ही बन रही है, और अब फैंस ट्रेलर के लिए काफी उत्साहित हो गए है।
अब जानते है टीजर के बारे में 6 वजह जिसने दर्शकों का ध्यान खिचा
शाहिद कपूर का दमदार परफॉर्मेंस
शाहिद कपूर ने ‘देवा’फिल्म में अपने करियर की अब तक की सबसे इंटेंस परफॉर्मेंस दी है। उनकी कच्ची भावनाएं, ज्वलंत अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रजेंस हर फ्रेम में नजर आ रही है। चाहे वो गुस्से से सुलगते हुए पल हों या संवेदनशीलता की झलक, शाहिद ने देवा के किरदार को गहराई और जटिलता से भर दिया है, जिससे दर्शक पूरी फिल्म में उनके परफॉर्मेंस को देखने के लिए बेताब हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
आज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
फिल्म का रोमांचक एक्शन
फिल्म के टीज़र में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस का वादा किया गया है, जो न केवल विजुअली शानदार हैं बल्कि दर्शको को भावनात्मक रूप से भी जुड़ेगा। हर लड़ाई में दांव ऊंचे हैं, जो इसे केवल एक दृश्यात्मक स्पेक्टेकल नहीं, बल्कि संघर्षों से भरी एक यात्रा बनाता है।
‘एंग्री यंग मैन’के रूप की दिलाई याद
देवा का किरदार बॉलीवुड के लेजेंड्री ‘एंग्री यंग मैन’ की याद दिलाता है, जिसे अमिताभ बच्चन ने अमर कर दिया था। लेकिन शाहिद कपूर इसे आज के दर्शकों के लिए नए अंदाज में पेश करते हैं, जिसमें उनका स्टाइल और इंटेंसिटी झलकती है। यह नया और आधुनिक रूप दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाते हुए भी ताजगी का एहसास कराता है।
शानदार विजुअली
फिल्म‘देवा’ की सिनेमैटोग्राफी विजुअल स्टोरीटेलिंग का मास्टरक्लास है। हर शॉट में बारीकी से काम किया गया है, चाहे वो साये भरे माहौल हों या भव्य और जीवंत बैकड्रॉप्स। ये विजुअल्स दर्शकों को देवा की दुनिया में खींच लेते हैं और वहां से निकलने नहीं देते।
शाहिद असटिमेट डांस मूव्स
शाहिद कपूर की शानदार एक्टिंग और एक्शन के अलावा, उनकी डांसिंग स्किल्स भी टीज़र में दिखाई देती हैं। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खिचती है। कोरियोग्राफी एनर्जेटिक, ईजी और मैग्नेटिक है, जो दर्शकों को थिएटर में झूमने पर मजबूर कर देगी। यह शाहिद की बहुमुखी प्रतिभा का एक और सबूत है, जो उन्हें इंडस्ट्री के सबसे करिश्माई कलाकारों में से एक बनाता है।
रोंगटे खड़े करने वाला बैकग्राउंड स्कोर
टीज़र का बैकग्राउंड स्कोर किसी सिनेमैटिक ट्रायम्फ से कम नहीं है। यह हर पल को उभारता है साथ ही तनाव को बढ़ाता है, भावनाओं को गहराई देता है और नैरेटिव में जान डालने का काम करता है। पारंपरिक और आधुनिक ध्वनियों का यह सही मेल टीज़र की प्रभावशीलता को और बढ़ा देता है।
डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जो इमोशन, एक्शन और भव्यता का बेहतरीन मिश्रण है। सिर्फ टीज़र से ही ‘देवा’ ने उम्मीदों का स्तर ऊंचा कर दिया है, और अब फैंस ट्रेलर में क्या होगा, यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बात तो तय है कि ‘देवा’ एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
