“28 Years Later” का आ गया ट्रेलर, इसलिए पसंद किया जा रहा है सीक्वल का पहला ट्रेलर
एलेक्स गारलैंड के साथ फिल्म की पटकथा लिखने वाले डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित '28 इयर्स लेटर' में कई बेहतरीन कलाकार हैं, जिनमें आरोन टेलर-जॉनसन, जोडी कॉमर, राल्फ फिएनेस भी शामिल हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
डैनी बॉयल की बहुप्रतीक्षित हॉरर सीक्वल '28 इयर्स लेटर' का पहला ट्रेलर
मनोरंजन डेस्क : लगभग दो दशकों के बाद एक बार फिर हमें निर्देशक डैनी बॉयल की बहुप्रतीक्षित हॉरर सीक्वल ’28 इयर्स लेटर’ का पहला ट्रेलर देखने को मिला है। 2002 की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 28 डेज़ लेटर एक बार फिर आपको देखने को मिल सकती है। ’28 इयर्स लेटर’ आखिरकार यह बताएगा कि रेज वायरस के हमले और ज़ॉम्बी के कब्जे के बाद से दुनिया में क्या-क्या हुआ है।
एलेक्स गारलैंड के साथ पटकथा लिखने वाले डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित 28 इयर्स लेटर में कई बेहतरीन कलाकार हैं, जिनमें आरोन टेलर-जॉनसन, जोडी कॉमर, राल्फ फिएनेस, जैक ओ’कॉनेल, एरिन केलीमैन और एडविन राइडिंग शामिल हैं। 28 डेज़ लेटर के स्टार और अब ऑस्कर विजेता सिलियन मर्फी भी पहली फिल्म से अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए वापस आएंगे।
कार्यकारी निर्माता टॉम रोथमैन के अनुसार, यह वापसी आश्चर्यजनक तरीके से होगी, जिसको लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार टायरेस गिब्सन ने किया रुद्राभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
नहीं रहे कल्ट शो ‘फ्रेंड्स’ के डायरेक्टर James Burrows, 1000 से ज्यादा एपिसोड्स बनाकर रचा था इतिहास
Marilyn Monroe: 100 साल बाद भी हिट है मर्लिन मुनरो का पोल्का डॉट फैशन, प्रियंका से दीपिका तक हैं इसकी दीवानी
Back Necklace Fashion: अब आगे नहीं गले के पीछे पहना जा रहा है हार, Met gala से लेकर Cannes तक दिखा ट्रेंड
