मुंबई : ओमशील प्रोडक्शन के बैनर तले बनी सच्ची घटना पर आधारित अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘प्यारी तरावाली द ट्रू स्टोरी’ (Pyaari Tarawali The True Story) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एफआईएफएफ लंदन में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार हासिल कर चुकी डॉली तोमर (Dolly Tomar) लीड रोल में नजर आएंगी।
फिल्म के फर्स्ट लुक में डॉली तोमर दौड़ती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। फिल्म इसी साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक विद्रोही और बागी महिला पर आधारित है। डॉली तोमर ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म ‘प्यारी तरावाली द ट्रू स्टोरी’ में अपनी भूमिका बड़ी शिद्दत से निभाया है। यह फिल्म दुनिया भर के कई फिल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित की गई है साथ ही इस फिल्म को कई अवार्ड भी मिले हैं।
डॉली तोमर कई टीवी शोज और म्यूजिक वीडियो में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर बेस्ड ‘प्यारी तरावाली द ट्रू स्टोरी’ की भोपाल में शूटिंग के दौरान अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इसे बड़ा प्रभावी और यादगार बताया है।
फिल्म ‘प्यारी तरावाली द ट्रू स्टोरी’ में डॉली तोमर के अलावा बॉबी वत्स, उदय अतरौलिया, रजनीश दुबे और सत्या अग्निहोत्री भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक नॉवेल पर बेस्ड है। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हुई है। फिल्म का लेखन और निर्देशन रजनीश दुबे ने किया है। फिल्म को कल्पना राजपूत और अमित गुप्ता ने प्रोड्यूस किया है। रहमान अली, राजाराम पाटीदार और खुर्रम सय्यद इस फिल्म के सह निर्माता हैं जबकी क्रिएटिव प्रोड्यूसर सय्यद हुसैन हैं।