- Hindi News »
- Entertainment »
- Filmfare Awards 2025 Winners List
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025: ‘लापता लेडीज’ ने जीते 14 अवॉर्ड, अभिषेक-कार्तिक बने बेस्ट एक्टर
- Written By: अनिल सिंह
Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'लापता लेडीज' ने 14 अवॉर्ड जीते। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर बने, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस।

आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस, रवि किशन भावुक: जानिए फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के सभी विजेता
Filmfare Awards 2025 Winners List: शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया गया। इस भव्य अवॉर्ड नाइट को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने करण जौहर और मनीष पॉल के साथ मिलकर होस्ट किया, जिससे इवेंट में चार चांद लग गए। इस साल के अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा धूम निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने मचाई, जिसने 24 नॉमिनेशन में से रिकॉर्ड 14 अवॉर्ड अपने नाम किए। यह फिल्मफेयर के इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक बन गई है।
इस खास शाम को शाहरुख खान ने अपनी एंकरिंग से यादगार बनाया, वहीं शाहरुख और काजोल की स्टेज परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए खास आकर्षण रही। कई पुराने कलाकारों को नए कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए ट्रिब्यूट दिया। इस अवॉर्ड नाइट में सबसे बड़े अवॉर्ड्स की बात करें तो, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से बेस्ट लीड मेल एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि आलिया भट्ट ने बेस्ट लीड एक्ट्रेस का ख़िताब अपने नाम किया। कई कलाकार अवॉर्ड लेते हुए भावुक नज़र आए।
सम्बंधित ख़बरें
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Sonam Kapoor Career: फ्लॉप फिल्म से डेब्यू, फिर बनीं फैशन क्वीन, देखें सोनम कपूर की ये शानदार फिल्में
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
बेस्ट एक्टर अवॉर्ड साझा, आलिया को सम्मान
यह अभिषेक बच्चन के करियर का पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड है, जो उन्हें फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए दिया गया। अभिषेक ने यह अवॉर्ड कार्तिक आर्यन के साथ साझा किया, जिन्हें फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनके अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। अवॉर्ड लेते समय अभिषेक और कार्तिक दोनों ही इमोशनल दिखे। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘जिगरा’ में बेहतरीन अभिनय के लिए मिला। आलिया अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनकी जीत ने साबित कर दिया कि वह आज भी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।
ये भी पढ़ें- ‘कांतारा’ की आंधी में भी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कमाए 50 करोड़
‘लापता लेडीज’ का वर्चस्व और डेब्यू का जलवा
किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज‘ ने इस अवॉर्ड नाइट पर पूरी तरह से वर्चस्व कायम रखा। इसी फिल्म के लिए छाया कदम को बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्ट्रेस और रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर का अवॉर्ड मिला। रवि किशन अवॉर्ड लेते समय भावुक भी हुए। क्रिटिक्स कैटेगरी में, राजकुमार राव ने बेस्ट मेल एक्टर और प्रतिभा रांटा ने बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। डेब्यू कैटेगरी में नितांशी गोयल को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस और लक्ष्य को बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि कुणाल खेमू और आदित्य सुहास जंभाले ने संयुक्त रूप से बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।
सिनेमाई आइकॉन्स का सम्मान और यादगार ट्रिब्यूट
इस अवॉर्ड नाइट में दिग्गजों को भी विशेष सम्मान दिया गया। जया बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए सिने आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंच पर शाहरुख खान ने सम्मानपूर्वक उनके पैर छूए। खुद शाहरुख खान को भी भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया, उन्होंने यह सम्मान अपनी सबसे सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ी काजोल और निर्देशक करण जौहर के साथ लिया। इसके अलावा, कीर्ति सेनन ने जीनत अमान को और लक्ष्य ने शम्मी कपूर को उनके गानों पर परफॉर्म करके शानदार ट्रिब्यूट दिया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट
| कैटेगरी | विजेता | फिल्म/टिप्पणी |
| बेस्ट लीड मेल एक्टर | अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन (संयुक्त रूप से) |
आई वांट टू टॉक / चंदू चैंपियन
|
| बेस्ट लीड एक्ट्रेस | आलिया भट्ट | जिगरा |
| बेस्ट मेल एक्टर (क्रिटिक्स) | राजकुमार राव | |
| बेस्ट लीड एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) | प्रतिभा रांटा | |
| बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्ट्रेस | छाया कदम | लापता लेडीज |
| बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर | रवि किशन | लापता लेडीज |
| बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) | शूजित सरकार | आई वांट टू टॉक |
| बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस | नितांशी गोयल | |
| बेस्ट डेब्यू एक्टर | लक्ष्य | |
| बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर |
कुणाल खेमू, आदित्य सुहास जंभाले
|
|
| बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल | अरिजीत सिंह | लापता लेडीज |
| सिने आइकन अवॉर्ड | जया बच्चन |
सिनेमा में योगदान के लिए
|
| विशेष सम्मान | शाहरुख खान |
भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए
|
Filmfare awards 2025 winners list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Peddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
Jun 09, 2026 | 07:45 AMबंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
Jun 09, 2026 | 07:32 AMMT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
Jun 09, 2026 | 07:31 AMआज से शुरू हो रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर में दिखी मेहमाननवाजी की झलक, 56 दुकान पर खानपान की महफ़िल
Jun 09, 2026 | 07:31 AMPuja Room Vastu: पूजा घर में करें ये छोटे बदलाव, जीवन में आएंगे बड़े सकारात्मक परिवर्तन
Jun 09, 2026 | 07:25 AMGallantry Awards: राष्ट्रपति ने 51 जांबाजों को किया सम्मानित, 7 कीर्ति चक्र और 15 वीर चक्र से सजे जवान
Jun 09, 2026 | 07:00 AMKaal Sarp Yog 2026: कालसर्प योग का साया, सिंह समेत 4 राशियों के लिए रहेगा भारी; इन उपायों से मिलेगा लाभ
Jun 09, 2026 | 06:53 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














