Filmfare Awards की धूम बस कुछ ही देर में होगी शुरू, जैकी श्रॉफ-सान्या समेत वेन्यू पर पहुंचे सेलेब्स

Filmfare 2025: 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 गुजरात के अहमदाबाद में आज बस कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में जैकी श्रॉफ से लेकर कई सेलेब्स वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। जिसके वीडियो सामने आए हैं।
Filmfare Awards (1)
फिल्मफेयर अवॉर्ड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Filmfare Awards Ceremony: गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी 11 अक्टूबर को 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 भव्य अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। शहर के EKA एरेना स्टेडियम में इस कार्यक्रम की शुरुआत बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। सेलेब्स का रेड कार्पेट पर आना शुरू हो चुका है और दर्शक इस ग्लैमरस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, हमेशा ही तरह जैकी श्रॉफ पौधा लेकर वेन्यू पर पहुंचे। इसके अलावा हर्शवर्धन राणे भी रेड कार्पेट पर नजर आए। वहीं राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा का भी वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस बार शो की मेजबानी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कर रहे हैं, जो पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के मंच पर होंगे।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ‘लापता लेडीज’ का दिखेगा जलवा

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की नॉमिनेशन लिस्ट 28 सितंबर को जारी की गई थी। इस साल की चर्चा में सबसे आगे है किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’, जिसने 24 नॉमिनेशन हासिल कर रिकॉर्ड बना लिया। यह फिल्म फिल्मफेयर के 70 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ के नाम था, जिसने 23 नॉमिनेशन हासिल किए थे। यदि ‘लापता लेडीज’ 13 या उससे ज्यादा ट्रॉफी जीतने में सफल होती है, तो यह ‘गली बॉय’ के 12 अवॉर्ड्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। इसके अलावा इस साल बेस्ट फिल्म कैटेगरी में भी कड़ी टक्कर है। ‘स्त्री 2’ को 8 और ‘भूल भुलैया 3’ को 5 नॉमिनेशन मिले हैं। साथ ही हर साल की तरह इस बार भी मंच पर ग्लैमर और एनर्जी की कोई कमी नहीं होगी। दर्शकों के लिए कई लाइव परफॉर्मेंस की व्यवस्था है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और कृति सेनन के शामिल हैं। वहीं पहली बार अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस साल अपने परफॉर्मेंस से जलावा बिखेरने के लिए तैयार हैं। फिलहाल आज की शाम बेहद बेहद यादगार बनने वाली है।

पहली बार भोजपुरी सितारे भी जमाएंगे रंग

इन सबके बीच एक खास बात ये है कि इस साल का फिल्मफेयर केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि पहली बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इसमें शामिल हो रहे हैं। पवन सिंह और रवि किशन जैसे कलाकारों को नॉमिनेशन लिस्ट में जगह मिली है, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 दर्शकों के लिए मनोरंजन, ग्लैमर और रोमांच का संपूर्ण पैकेज लेकर आ रहा है। इस बार का शो इंडस्ट्री के इतिहास में यादगार रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com