गोवा की साध्वी सैल के सिर सजा Femina Miss India 2026 का ताज, मिस वर्ल्ड 2027 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
61वें Femina Miss India 2026 Pageant में गोवा की साध्वी सैल ने शानदार जीत दर्ज की। भुवनेश्वर में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने अपने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से जजों का दिल जीतकर ताज अपने नाम किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
फेमिना मिस इंडिया 2026 साध्वी शैल (सौ. डिजाइन फोटो )
Femina Miss India 2026 Winner Announcement: 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में देश को नई मिस इंडिया मिल गई है। गोवा की साध्वी सतिश शैल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस बार प्रतियोगिता का आयोजन कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान में किया गया, जहां देशभर से 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कई राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबले में मिली जीत
फाइनल राउंड में साध्वी सैल ने अपनी ग्रेस और प्रेजेंस से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके साथ महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और यूनियन टेरिटरी की श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं। तीनों के बीच अंतिम दौर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Land Scam Case: शीतल तेजवानी को हाईकोर्ट से जमानत, पुलिस की चूक पर सख्त टिप्पणी
Vijay Deverakonda Comeback: विजय देवरकोंडा ने साइन की तीसरी फिल्म, 2026 में लगातार रिलीज से मचाएंगे बवाल
Dhurandhar 2 के ‘जाइए सजना’ गाने पर फिदा हुईं कुब्रा सैत, बोलीं- जिंदगीभर के लिए बन गया मेरा फेवरेट
Wheel of Fortune India के नए सीजन की तैयारी तेज, होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट
#WATCH | Bhubaneswar | Sadhvi Satish Sail crowned Femina Miss India World 2026 She says, "I am feeling very surreal and grateful that we had this opportunity…We all had an amazing time…We want to make the nation proud on the global stage…" pic.twitter.com/u2AtazC0i6 — ANI (@ANI) April 19, 2026
अब करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
इस जीत के साथ साध्वी सैल अब मिस वर्ल्ड 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
कौन हैं साध्वी सैल?
साध्वी सैल गोवा की रहने वाली हैं और उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें सात भाषाओं का ज्ञान है, जिसे वे बोलने और लिखने में दक्ष हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें प्रतियोगिता में खास पहचान दिलाई।
सितारों से सजी शाम
इस ग्रैंड इवेंट में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें डायरेक्टर मधुर भंडारकर, लेजेंड एक्ट्रेस जीनत अमान, एक्ट्रेस सेलिना जेटली, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और एक्ट्रेस नेहा धुपिया शामिल थे।
ये भी पढ़ें :- Vijay Deverakonda Comeback: विजय देवरकोंडा ने साइन की तीसरी फिल्म, 2026 में लगातार रिलीज से मचाएंगे बवाल
टॉप कंटेस्टेंट्स की सूची
प्रतियोगिता के टॉप 8 में याशिका शर्मा, श्रेया ठाकुर, धनुश्री चौहान, परी कूपर, अद्वैता, राजनंदिनी पंवार, तरु शीरा और साध्वी सैल शामिल रहीं। वहीं गायक Jubin Nautiyal ने अपने संगीत से समां बांधा और Maniesh Paul ने शो को होस्ट किया।
