काजोल के गोद में मौजूद बच्ची है आज की बड़ी एक्ट्रेस, आमिर खान के साथ कर चुकी है काम

Fatima Sana Shaikh: फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाने वाले कई कलाकार हैं, कुछ बड़े होकर भी नाम कमाते हैं, कुछ गुमनामी में खो जाते हैं। काजोल के गोद में एक ऐसी ही बच्ची नजर आ रही है जो आज की बड़ी एक्ट्रेस हैं।
Fatima Sana Shaikh With Kajol Photo
दंगल से 19 साल पहले भी फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ किया था काम
Published on
Updated on

Fatima Sana Shaikh: काजोल के गोद में नजर आ रही है बच्ची आज की बड़ी एक्ट्रेस है। यह एक्ट्रेस आमिर खान के साथ फिल्म में काम कर चुकी है। क्या आप तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं इस बच्ची का नाम क्या है? चलिए आपको बताते हैं कि यह दृश्य काजोल और अजय देवगन की फिल्म इश्क का है, जिसमें यह बच्ची नजर आई थी, इस फिल्म में आमिर खान और जूही चावला भी अहम भूमिका में थे। मतलब इस बच्ची ने आमिर खान के साथ भी काम किया। 19 साल बाद यह बच्ची बड़ी होकर आमिर खान की एक और फिल्म में नजर आई। फिल्म का नाम था दंगल उस फिल्म में इस बच्ची ने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था, एक्ट्रेस का नाम है फातिमा सना शेख।

इश्क फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। संयोग से उस फिल्म में भी आमिर खान मौजूद थे और 19 साल बाद फिर फातिमा सना शेख को लीड एक्ट्रेस के तौर पर आमिर खान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला। दंगल में वह बबीता फोगाट के किरदार में आमिर खान के साथ नजर आई थी। दंगल फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त कमाई की और यह दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है।

बाल कलाकार के तौर पर फातिमा सना शेख ने सिर्फ इश्क फिल्म में ही काम नहीं किया था, बल्कि वह कमल हासन के साथ 'चाची 420' नाम की फिल्म में भी नजर आई थी। फातिमा सना शेख सिंह बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड में काम कर चुकी है यह बात सुनकर उनके प्रशंसक हैरान है, क्योंकि अब से पहले उनको यह जानकारी ही नहीं थी। बाल कलाकार के तौर पर फातिमा सना शेख ने शाहरुख खान की फिल्म 'वन टू का फोर' में भी काम किया था। खुद फातिमा सना शेख ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में खुद से जुड़ी है जानकारी साझा की थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com