करण जौहर को मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी, फराह खान ने किया बड़ा खुलासा, 90s में तीनों खान पर भी था दबाव
Farah Khan Revelation: फिल्ममेकर फराह खान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का दबाव था। करण जौहर को ‘कुछ कुछ होता है’ के प्रीमियर पर धमकी मिली थी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
करण जौहर और फराह खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Karan Johar Underworld Threat: बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के प्रभाव की चर्चा अक्सर होती रही है। अब मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने इस दौर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बताया कि 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड का दबाव काफी ज्यादा था।
80 के दशक की फिल्मों पर भी की बात
बातचीत के दौरान फराह खान ने हिंदी फिल्मों के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि कॉलेज के दिनों में वह और उनके दोस्त बॉलीवुड फिल्मों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते थे। उस समय हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज ज्यादा था।
उनके मुताबिक, 80 का दशक हिंदी सिनेमा के लिए एक कमजोर दौर माना जाता था। उस समय कई फिल्में क्वालिटी के मामले में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही थीं, इसलिए युवा दर्शकों का रुझान विदेशी फिल्मों की ओर ज्यादा था।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा
डीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग
The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
नई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन
सेट पर सुनी थी शूटिंग की खबर
फराह खान ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था, तब एक ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें चौंका दिया। उन्होंने कहा कि 1993-94 के आसपास वह एक फिल्म सेट पर थीं, तभी खबर आई कि फिल्म निर्माता मुकेश दुग्गल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा कर दिया था और यह साफ हो गया था कि उस दौर में अंडरवर्ल्ड का प्रभाव काफी गहरा था।
करण जौहर को मिली थी धमकी
पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि क्या उस समय तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान पर भी अंडरवर्ल्ड का दबाव रहता था, तो फराह ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने एक खास घटना का जिक्र जरूर किया।
उन्होंने बताया कि निर्देशक करण जौहर को उनकी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है के प्रीमियर के समय अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी।
प्रीमियर के समय बढ़ाई गई थी सुरक्षा
फराह खान के मुताबिक, उस समय इंडस्ट्री में इस बात की काफी चर्चा थी कि फिल्म का प्रीमियर किया जाए या उसे रद्द कर दिया जाए। धमकी के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी काफी बढ़ा दी गई थी।
ये भी पढ़ें- शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वेलपारी’ में धनुष के साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल, रणवीर सिंह की जगह नए नाम की चर्चा!
उन्होंने याद करते हुए कहा कि आखिरकार प्रीमियर हुआ, लेकिन उस दौरान करण जौहर काफी तनाव में थे। फराह ने कहा कि सोचिए, किसी फिल्ममेकर की पहली फिल्म हो और उसे सेलिब्रेट करने के बजाय वह ऐसी चिंताओं में घिरा हो।
