Shehnaaz Gill: पैंट की खुली जिप के साथ शहनाज गिल ने शेयर की तस्वीर, एक्ट्रेस से खफा हुए फैंस

टीवी की कटरीना, शहनाज गिल अपने फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन शहनाज का ताजा अंदाज फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उन्होंने पैंट की खुली जिप वाली तस्वीर साझा की है, लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।
Shehnaaz Gill Photo With Open Pant Zip
शहनाज गिल की तस्वीर पर एक्ट्रेस से खफा हुए फैंस
Published on
Updated on

Shehnaaz Gill Photo With Open Pant Zip: शहनाज गिल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अच्छी खासी शोहरत हासिल कर ली है। टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में वह दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थी, उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। तब से शहनाज गिल सुर्खियों में बनी हुई हैं। शहनाज गिल को उनके फैंस बहुत चाहते हैं, उनकी तस्वीर और वीडियो पर वह उनकी खूब तारीफ भी करते हैं, लेकिन इस समय उनकी ताजा तस्वीरें देखकर फैंस खफा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ऊर्फी जावेद अब सुधर रही हैं, शहनाज गिल बिगड़ रही हैं, इंस्टाग्राम पर उन्होंने पैंट की खुली जिप वाली कुछ तस्वीरें साझा की है।

शहनाज गिल ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर समंदर किनारे की कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर का स्विमसूट पहने हुए नजर आ रही हैं। स्विमसूट के ऊपर उन्होंने हाफ पैंट पहनी है और उस पैंट की जिप खुली हुई है। शहनाज गिल की अदा तो लोगों को पसंद आई, लेकिन उनके पहनावे का तरीका लोगों को नाराज कर गया। सोशल मीडिया पर फैंस शहनाज गिल को कह रहे हैं कि आपसे यह उम्मीद नहीं थी।

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की तस्वीर देखकर अधिकतर यूजर्स ने उनकी तारीफ की है, लेकिन कुछ फैंस उनसे बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने तो इतना तक लिख दिया है ऊर्फी जावेद अब सुधर रही हैं लेकिन शहनाज गिल बिगड़ रही हैं। दूसरे यूज़र ने लिखा है पहले कैसी थी और अब कैसी हो गई है। एक अन्य यूज़र ने लिखा है शहनाज गिल हम आपको बहुत पसंद करते हैं, आपकी फोटो भी लाइक करते हैं, बट शायद यह पहली फोटो है जो लाइक करने का मन नहीं कर रहा है, क्योंकि आप पर यह सब सूट नहीं करता। फैंस की तारीफ बटोरने वाली शहनाज को इस तस्वीर से आलोचना मिल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com