Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक बार फिर अर्जुन कपूर के सामने फैन ने चिल्लाया मलाइका का नाम, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन जो मिनटों में हुआ वायरल

हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का प्रमाेशन कर रहे थे। तभी किसी ने मलाइका अरोड़ा का नाम जोड़ से चिल्लाया और फिर अर्जुन ने ऐसा रिएक्शन दिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 11, 2025 | 09:39 PM

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है और इस फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में अर्जुन अपनी दोनों को-स्टार्स भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए एक इवेंट में शामिल हुए। तभी किसी ने मलाइका अरोड़ा का नाम जोड़ से चिल्लाया और फिर अर्जुन ने ऐसा रिएक्श दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस वायरल वीडियो में अर्जुन स्टेज पर होते हैं और रकुल, भूमि के साथ फैंस के साथ बात कर रहे होते हैं। इस दौरान किसी ने भूमि से पूछा कि उनको यह फिल्म क्यों पसंद आई? तब भूमि जवाब देने वाली होती हैं, कि इससे पहले एक फैन मलाइका का नाम लेता है। हालांकि, यह आवाज ना सिर्फ अर्जुन, बल्कि सभी ने सुनी होती है। , लेकिन अर्जुन कुछ कहते नहीं हैं बस स्माइल कर देते हैं और फिर रकुल और भूमि दोनों ही अर्जुन को देखने लगते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता। भूमि जहां अपना जवाब देती हैं वहीं रकुल, अर्जुन को देखकर थोड़ा मुस्कुरा देती हैं।

साल 2024 में अर्जुन और मलाइका का हुआ ब्रेकअप
आपको बता दें, पिछले साल ही अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हुआ है। अर्जुन ने खुद इस बात को कन्फर्म किया था। जब सिंघम अगेन के प्रमोशन के बीच भी किसी ने मलाइका का नाम लिया था, तब उन्होंने जवाब दिया था कि मैं अभी सिंगल हूं, रिलैक्स करो। मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और दोनों को अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते देखा जाता था। सिर्फ इतना ही नहीं,  सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते थे, लेकिन फिर साल 2024 में दोनों ने राहें अलग हो गई। लेकिन अबतक दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन की अपकमिंग फिल्म
फिलहाल अर्जुन की करियर की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म मेर हसबैंड की बीवी में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म को मुद्दसर अजीज ने डायरेक्ट किया हैं। इसके अलावा फिल्म में डीनो मोरिया, हर्ष गुजराल और शक्ति कपूर जैसे सेलेब्स हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।

Fan shouted malaika malaika arora name in front of arjun kapoor actor gave reaction goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2025 | 09:39 PM

Topics:  

  • Arjun Kapoor
  • Entertainment News
  • Malaika Arora

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.