- Hindi News »
- Entertainment »
- Elvish Yadav Demand Justice For Atul Subhash Bb Ott 2 Winner Share A Video
अतुल सुभाष के लिए इंसाफ मांगने उतरे एल्विश यादव, न्यायतंत्र की निष्पक्षता पर उठाया सवाल
अतुल सुभाष की आत्महत्या ने पूरे देश को हिला दिया है। अब एल्विश यादव अतुल सुभाष की लिए इंसाफ मांगने उतरे हैं और उन्होंने न्यायतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। आइए जानते हैं एल्विश यादव ने इस मामले में क्या कहा।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने अतुल सुभाष की लिए इंसाफ की मांग की है। 9 सितंबर की सुबह 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर और 90 मिनट का वीडियो बनाकर अतुल सुभाष ने अपनी जान दे दी थी। अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि निकिता सिंघानिया ने उन्हें दहेज और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाया है। अतुल सुभाष के इस सनसनीखेज मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। अब ऐसे में न्यायतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगा है। एल्विश यादव ने यही कहा है कि हमारी न्याय तंत्र की व्यवस्था निष्पक्ष नहीं है।
अतुल सुभाष के मामले पर एल्विश यादव ने एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आए एक आदमी है। जिसने अपनी लाइफ खत्म कर ली। एक आदमी है जो अब हमारे बीच नहीं है। 34 साल का इंजीनियर जॉब करता था। उसका तलाक हुआ था। वह इतना तंग आ गया था अपनी पत्नी से और जो उसका केस चल रहा था उससे कि उसने अपनी लाइफ खत्म कर ली। मैं सोच रहा था कि जिस टाइम पर इंसान अपनी लाइफ खत्म करता है। उस समय उसके दिमाग में क्या चल रहा होता है। मतलब वह कितना खत्म हो गया होता है अंदर से कि उसे यह स्टेप लेना पड़े। उसकी फैमिली भी है। उसका बच्चा भी है।
ये भी पढ़ें- आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की हुई शादी, बेटी की विदाई पर रो पड़े अनुराग कश्यप
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!
ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, आग से मचा हड़कंप
SIP vs Post Office Investment: रिटायरमेंट के लिए कौन है बेहतर विकल्प? जानिए फायदे और नुकसान
एल्विश यादव ने वीडियो में आगे यह भी कहा कि मुझे आश्चर्य की हमारा न्यायतंत्र ऐसा है। मैं यह नहीं कह रहा कि यहां महिलाओं को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। बस में यह कहना चाह रहा हूं कि जो पीड़ित हो उसे न्याय मिलना चाहिए। एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। अगर उसे न्याय नहीं मिला है तो मेरे हिसाब से हमारी व्यवस्था निष्पक्ष नहीं है। एल्विश यादव ने अतुल सुभाष के पत्नी की और असंवेदनशीलता पर भी सवाल उठाया है। क्योंकि उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी उनसे कह रही थी कि तुम मर क्यों नहीं जाते, हम पार्टी करेंगे। कोई इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है। आखिर वह आदमी इतना टूट गया कि उसने मौत को गले लगा लिया। मेरा सभी सरकारी अधिकारियों से अनुरोध है, मैं कहना चाहूंगा कि उस इंसान को न्याय मिलना चाहिए।
Elvish yadav demand justice for atul subhash bb ott 2 winner share a video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!
May 05, 2026 | 09:31 PMममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
May 05, 2026 | 09:30 PMजालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, आग से मचा हड़कंप
May 05, 2026 | 09:27 PMSIP vs Post Office Investment: रिटायरमेंट के लिए कौन है बेहतर विकल्प? जानिए फायदे और नुकसान
May 05, 2026 | 09:22 PMMP News: तेज तर्रार और एकदम सटीक…भोपाल में NSG की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल, बंसल वन में किया अभ्यास
May 05, 2026 | 09:21 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की महाविजय, 2 लाख से ज्यादा वोटों से रचा इतिहास, कृष्णा हेगड़े ने बताया जीत का राज़
May 05, 2026 | 09:02 PMउज्जैन में दोस्त की बहन का एग्जाम देने आई थी JEE पास लड़की, 3 हजार रुपये के लिए किया करियर खराब!
May 05, 2026 | 09:01 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










