आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की हुई शादी, बेटी की विदाई पर रो पड़े अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ 11 दिसंबर को शादी कर ली है। इस मौके पर अनुराग कश्यप नाचते हुए नजर आए हैं।
Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Kashyap Wedding With Shane Gregoire
Published on
Updated on

मुंबई: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप का विवाह 11 दिसंबर को संपन्न हो गया है। उनके हल्दी सेरेमनी की तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आई थी। आलिया जब दुल्हन बनी तो अनुराग कश्यप की खुशी का ठिकाना नहीं था। उनकी आंखों में आंसू थे और वह इस मौके पर डांस करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दामाद को मोती की माला भी पहनाई।

सोशल मीडिया पर आलिया कश्यप की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया कश्यप फूलों की चादर के नीचे दूल्हे की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया कश्यप ने लहंगा पहना हुआ है और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ वह नजर आई हैं। वहीं दूसरी तरफ दूल्हे राजा ने पिच कलर की शेरवानी पहनी हुई है और वह बारातियों के साथ नाचते हुए नजर आए। जैसे ही दूल्हे राजा बारात लेकर ससुराल पहुंचे, तो गेट पर अनुराग कश्यप और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज ने बारातियों का जमकर स्वागत किया।

बारातियों के पहुंचने के बाद अनुराग कश्यप ने सबसे पहले दामाद को गले में माला पहनाई इसके बाद सभी बारातियों का स्वागत करते हुए वह नजर आए हैं। इस शादी में बॉलीवुड के और भी हस्तियां मौजूद थी। शादी में खुशी कपूर, वेदांग रैना और इम्तियाज अली नजर आए। इसके अलावा आलिया कश्यप के कुछ करीबी दोस्त भी शादी का हिस्सा बने थे।

शादी भले ही मॉर्डन अंदाज में की गई हो लेकिन इसमें देसी तड़का लगाने का भी भरपूर प्रयास किया गया। जय माल के समय जिस तरह से दुल्हन के सिर पर चादर उढ़ा कर उसे मंडप तक लाया जाता है इस तरह से आलिया कश्यप को भी उनके करीबी दोस्त फूलों की चादर की छांव में दूल्हे राजा के पास तक ले गए थे। अनुराग कश्यप इस मौके पर बेहद खुश नजर आए और उनकी आंखें भी नम हो गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com