फिर सुर्खियों में छाए एल्विश यादव, FIR दर्ज कराने वाली संस्थान पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस को दी ‘ये’ चुनौती
- Written By: अक्सा अंसारी
एल्विश यादव (डिजाइन फोटो)
नोएडा: नोएडा (Noida) की एक रेव पार्टी (Rave Party) में सर्पविष (Snake Venom) की आपूर्ति के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो साझा कर एक संस्था पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रावई करने का आश्वासन दिया है।
रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद एल्विश ने 13 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो साझा कर कहा कि नोएडा में हुई रेव पार्टी के समय वह मुंबई में थे और उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।
फॉरेंसिक की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि जिस जहर का नमूना लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया था, वह कोबरा का ही था। एल्विश ने वीडियो में कहा कि पुलिस को पहले उनके रेव पार्टी में होने की बात साबित करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पीपल फॉर एनिमल संस्था ने मुकदमा दर्ज कराया है उसका काम ही नामी लोगों पर बेवजह आरोप लगाकर पैसों की उगाही करना है।
सम्बंधित ख़बरें
Wimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
Mannat Renovation Case:’मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान को दी बड़ी राहत
‘मोटी थी, इसलिए मिला रोल… ‘अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अंजलि आनंद का खुलासा
‘संजय दत्त कांप रहे थे… 32 साल बाद खुला राज! आर्म्स एक्ट केस को लेकर सालों बाद हुआ बड़ा खुलासा
एल्विश के इस वीडियो को सौ से अधिक लोगों ने साझा किया है। वहीं एल्विश यादव द्वारा लगाए गये आरोपों पर पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की कार्रवाई जाएगी।
(एजेंसी)
