Ekta Kapoor Called Anurag Kashyap Dumb For His Remark On Saas Bahu Drama And Tv Shows
एकता कपूर ने अनुराग कश्यप को बताया मूर्ख, सास बहू ड्रामा पर किए कमेंट पर फूटा गुस्सा
एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच ठन गई है, अनुराग कश्यप के कमेंट ने एकता कपूर का दिल दुखा दिया, तो उन्होंने खुलेआम फिल्म मेकर की आलोचना कर दी। एकता ने अनुराग को मूर्ख बता दिया।
अनुराग कश्यप को एकता कपूर ने बताया मूर्ख, सास बहू ड्रामा पर किए कमेंट का दिया जवाब
Follow Us
Follow Us :
एकता कपूर ने अनुराग कश्यप को मूर्ख बता दिया है। दरअसल एकता कपूर अनुराग कश्यप के कमेंट से नाराज हो गई थी, अनुराग कश्यप ने यह कमेंट नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस के बयान पर किया था। जिसमें टेड सारंडोस ने कहा कि नेटफ्लिक्स को सेक्रेड गेम के साथ भारत में लॉन्च करना एक गलती थी। अनुराग कश्यप को इस बात पर गुस्सा आया। क्योंकि सेक्रेड गेम को अनुराग कश्यप ने ही बनाया था।
टेड सारंडोस के बयान पर रिएक्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने अपना गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने लिखा कि उन्हें सास बहू ड्रामा के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म (नेटफ्लिक्स) लॉन्च करना चाहिए था। अनुराग कश्यप टेड सारंडोस के बयान पर निशाना साथ रहे थे, लेकिन उनके इस कमेंट ने टीवी की क्वीन एकता कपूर को नाराज कर दिया और एकता कपूर ने अपनी नाराजगी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जताई और अनुराग कश्यप को मूर्ख बता दिया। चलिए जानते हैं एकता कपूर ने अनुराग कश्यप के लिए क्या कुछ लिखा है।
एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुराग कश्यप के लिए लिखा कि तुम मूर्ख हो… ऐसा कहकर तुम खुद को स्मार्ट समझ रहे हो, लेकिन नहीं। डार्लिंग विनम्रता और आत्म जागरूकता का क्या है? यह कला है, जो कई कलाकारों के पास नहीं है। एकता कपूर ने बताया कि टीवी के सीरियल ने बहुत सी महिलाओं को जागरूक किया है। आगे उन्होंने कहा कि खुद को बेहतर साबित करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं होती।
सेक्रेड गेम को लेकर नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि सेक्रेड गेम के साथ नेटफ्लिक्स को लॉन्च करना उनकी गलती थी। अगर उन्हें वापस मौका मिले तो वह सेक्रेड गेम को थोड़ी देर बाद रिलीज करना चाहेंगे।
Ekta kapoor called anurag kashyap dumb for his remark on saas bahu drama and tv shows